{"_id":"67a63a95a76adaea560907e1","slug":"notice-issued-to-48-colleges-of-bewar-development-block-on-negligence-in-immense-creation-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-131608-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अपार सृजन में लापरवाही पर बेवर विकास खंड के 48 कॉलेजों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अपार सृजन में लापरवाही पर बेवर विकास खंड के 48 कॉलेजों को नोटिस जारी
विज्ञापन
-जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय। संवाद
मैनपुरी। ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) सृजन में लापरवाही माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से एक के बाद एक कार्रवाई की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अब बेवर विकास खंड के 48 निजी स्कूलों को मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया है। 10 फरवरी तक अपार जनरेट न होने की स्थिति में मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई करने की बात कही गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि शासन द्वारा अपार आईडी सृजन को लेकर प्रत्येक सप्ताह समीक्षा की जा रही है। बार-बार की चेतावनी के बाद भी निजी कॉलेज संचालक छात्र-छात्राओं की अपार आईडी सृजन करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसके चलते उच्चाधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। बेवर विकास खंड के 48 कॉलेजों की स्थिति अत्यधिक खराब पाई गई है। संबंधित कॉलेजों को मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी का नोटिस जारी किया गया है।
उन्होंने संबंधित कॉलेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं कि वे हर हाल में 10 फरवरी तक शतप्रतिशत छात्र-छात्राओं की अपार आईडी सृजित करने का कार्य करें नहीं तो उनके कॉलेज की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।