{"_id":"64076d913a710d5ea4056e94","slug":"notice-issued-to-17-lawyers-including-the-president-of-both-factions-mainpuri-news-c-25-1-83953-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दोनों गुटों के अध्यक्ष सहित 17 वकीलों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दोनों गुटों के अध्यक्ष सहित 17 वकीलों को नोटिस जारी
Tue, 07 Mar 2023 10:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Mar 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर चल रहे विवाद में दोनों गुटों के अध्यक्ष सहित 17 वकीलों को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने नोटिस जारी किए हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के बाद संबंधित वकीलों को अपना पक्ष रखने के लिए 12 मार्च को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित कार्यालय में दोपहर 12 बजे बुलाया गया है।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के 22 दिसंबर 2022 को हुए वार्षिक चुनाव के बाद विवाद गहरा गया है। 22 दिसंबर को हुए चुनाव में सौरभ यादव अध्यक्ष तथा संतोष यादव सचिव चुने गए हैं। दूसरे गुट के 27 जनवरी को हुए चुनाव में आनंद यादव अध्यक्ष तथा सुजीत शर्मा सचिव चुने गए हैं। बार एसोसिएशन के चुनाव का विवाद बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सहित बार काउंसिल ऑफ इंडिया तक पहुंच चुका है।
बार एसोसिएशन के चुनाव के विवाद के संबंध में जानकारी करने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य देवेंद्र मिश्रा नगरहा 27 फरवरी को दीवानी आए थे। उन्होंने दोनों गुटों के वकीलों से बात करके जिला जज से मुलाकात की थी। देवेंद्र मिश्रा ने आपनी रिपोर्ट बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में सौंप दी है।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने दोनों गुटों के अध्यक्ष सौरभ यादव, आनंद यादव, सचिव संतोष यादव, सुजीत शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजीश कुमार यादव, अजयकृष्ण पांडेय, आशुतोष पांडेय, डीजीसी फौजदारी वीरेंद्र मिश्रा सहित प्रभात चतुर्वेदी, संजीत गौड़, पवन मिश्रा, पवनेंद्र मिश्रा, सौरभ चतुर्वेदी, वैभव चतुर्वेदी, सुरेंद्र नाथ मिश्रा, एएच हाशमी, मोहम्मद यूसुफ को नोटिस भेजकर 12 मार्च को दोपहर 12 बजे अपना पक्ष रखने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद स्थित कार्यालय में बुलाया गया है। नोटिस की प्रतिलिपि जिला जज सहित जिलाधिकारी को भेजी गई है।