फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Notice issued over concerns regarding non-vegetarian and vegetarian food being cooked in the same vessel.

Agra News: एक ही बर्तन में मांसाहारी-शाकाहारी भोजन बनने की आशंका पर नोटिस

Thu, 15 Oct 2026 03:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Notice issued over concerns regarding non-vegetarian and vegetarian food being cooked in the same vessel.
खाद्य विभाग की टीम नमूने लेते हुए। - फोटो : samvad
आगरा।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने पीएडंटी काॅलोनी लोहामंडी स्थित आरके एसोसिएट्स एंड होटल लाइनर प्राइवेट लिमिटेड की किचन की जांच की। यहां पर मांसाहारी और शाकाहारी भोजन बनाने के लिए एक ही बर्तन उपयोग में लाए जा रहे थे। ये भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की लिए भोजन भेजते हैं। यहां जिम्मेदार कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाणपत्र नहीं दिखा पाए। जांच के लिए खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए हैं। सुधार के लिए नोटिस दिया गया है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरके एसोसिएट्स एंड होटल लाइनर प्राइवेट लिमिटेड स्थित बेस किचन का निरीक्षण किया। यहां पर भोजन के पैकेट तैयार हो रहे थे। गंदगी भी थी। यहां स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण नहीं मिला। मांसाहारी-शाकाहारी भोजन के लिए अलग-अलग बर्तन उपयोग किए जाने चाहिए, लेकिन यहां पर बर्तनों पर कोई चिह्नांकन नहीं पाया गया। इससे दोनों प्रकार के भोजन के निर्माण के लिए एक ही बर्तन उपयोग करने की आशंका है। इनको सुधार के लिए नोटिस दिया है। नरीपुरा स्थित नवल किशोर के प्रतिष्ठान पर गंदगी के बीच खाद्य सामग्री बनाई जा रही थी। कार्य बंद कराते हुए इनके पंजीकरण के निरस्त करने की संस्तुति की है। यहां से प्रयोग किए गए रिफाइंड सोयाबीन और मिर्च पाउडर का नमूना लिया है। इसके अलावा टीम ने पनीर, गेहूं का आटा, हल्दी पाउडर, अरहर दाल और मसूर दाल के नमूने लिए। इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठानों से सोया रिफाइंड, बर्फी समेत आठ नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed