{"_id":"5f7224308ebc3e9bdc319e23","slug":"notice-issue-to-j-e-mainpuri-news-agr461348188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षण अभियंता ने दो अवर अभियंताओं से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षण अभियंता ने दो अवर अभियंताओं से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने सोमवार को चार विद्युत उपकेंद्रों की ऑनलाइन समीक्षा की। इस दौरान दो अवर अभियंता न तो सही डाटा उपलब्ध करा सके और न ही लाइनलॉस कम करने के लिए किए गए कार्य बता सके। इस पर अधीक्षण अभियंता ने दोनों अवर अभियंताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
बिजली विभाग लाइनलॉस कम करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शासन से भी इसकी समीक्षा की जा रही है। इसी के चलते सोमवार को अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने विद्युत उपकेंद्र करहल, किशनी, कुरावली और भोगांव की ऑनलाइन समीक्षा की। समीक्षा में उन्होंने बकाया बिल, लाइनलॉस और लाइनलॉस कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी की।
ऑनलाइन समीक्षा में किशनी के अवर अभियंता ताराचंद और कुरावली के अवर अभियंता विशंभर सिंह न तो सही डाटा दे सके और न ही लाइनलॉस को कम करने के लिए किए गए कार्य बता सके। इस लापरवाही पर अधीक्षण अभियंता ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही संबंधित अधिशासी अभियंताओं को गहनता से इन उपकेंद्रों की समीक्षा करने के आदेश दिए हैं। ऑनलाइन बैठक में अधिशासी अभियंता द्वितीय आशीष गुप्ता, अधिशासी अभियंता तृतीय जीसीएल भटनागर, सहायक अभियंता मीटर उपेंद्र राज व उप खंड अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
मुख्य अभियंता विद्युत ने भी की वसूली की समीक्षा
मैनपुरी। मुख्य अभियंता विद्युत आगरा प्रथम एसके सिंह ने सोमवार को ऑनलाइन बिजली बिल वसूली की समीक्षा की। उन्होंने उप केंद्रवार बकाया बिल और उसकी वसूली के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। सभी अवर अभियंताओं को उन्होंने सुधार के निर्देश दिए। साथ ही आसान किस्त योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं से भी बिल जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बकाया बिल होने पर किसी भी हालत में बिजली न दी जाए। अवर अभियंता ये ध्यान रखें कि तीन हजार से अधिक बिल बकाया होते ही कनेक्शन काट दिया जाए। ऑनलाइन समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल शामिल रहे।