सोरों(कासगंज)। एएसपी आदित्य वर्मा ने तीर्थनगरी में देर शाम पैदल भ्रमण कर तीर्थनगरी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस बल के साथ उन्होंने पैदल गश्त कर कस्बे की अनाज मंडी, चंदनचौक, हरिपदी परिक्रमा मार्ग, सर्राफा बाजार, कटराबाजार, रामसिंहपुरा, लहरा रोड, कछला गेट, सहावर गेट इलाकों में भ्रमण कर दुकानदारों से बात क्री।
उन्होंने सर्राफा बाजार में कारोबारियों से अपनी अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा। दुकानदारों से बाजार में कोई संदिग्ध वस्तु पड़ी दिखाई देने या कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, एसएसआई जितेंद्र कुमार एवं अन्य पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद