{"_id":"607d818c2c7d5066206482f4","slug":"north-central-railway-gm-gave-instructions-to-keep-the-isolation-coaches-ready-to-covid-patient","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: संक्रमण बढ़ा तो याद आए आइसोलेशन कोच, एक साल से खड़े हैं यार्ड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: संक्रमण बढ़ा तो याद आए आइसोलेशन कोच, एक साल से खड़े हैं यार्ड में
Tue, 20 Apr 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:03 AM IST
सार
आगरा मंडल में 22 आइसोलेशन कोच बनाए गए थे। ये कोच आगरा कैंट स्टेशन के यार्ड में खड़े हैं।
विज्ञापन
आगरा: आइसोलेशन कोच में जम गई धूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में एक साल पहले लाखों की लागत से आईसीएफ कोचों में बनाए गए 22 आइसोलेशन कोच को दोबारा साफ-सफाई के बाद तैयार कर दिया गया है। संक्रमण बढ़ने पर इन्हें राज्य सरकार के आदेश पर रेलवे उनके सुपुर्द कर देगा। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने भी सभी मंडलों को इन कोचों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के पहले दौर में रेलवे ने हर मंडल में आइसोलेशन कोच तैयार किए थे। एक कोच पर लगभग दो लाख रुपये खर्च आया था। इन कोच में नौ बेड हैं। आगरा रेल मंडल में कैरिज एंड वैगन विभाग ने इन कोचों को तैयार किया था। तभी से ये कोच आगरा कैंट स्टेशन के कभी यार्ड लाइन में तो कभी प्लेटफार्म पर खड़े कर दिए जाते हैं। इनमें डस्टबिन से लेकर ड्रिप चढ़ाने का भी इंतजाम है।
विज्ञापन
अस्पतालों मेंं नहीं बची है जगह
पूरे देश में जिस तरह से संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है और अस्पतालों में जगह नहीं बची है। ऐसे में रेलवे ने एक बार फिर से इन कोचों को साफ सफाई करवाना शुरू कर दिया है। रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगरा, झांसी व प्रयागराज मंडलों में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने सभी मंडलों के अधिकारियों से कहा कि वह एक साल पहले तैयार करवाए गए आइसोलेशन कोचों को दोबारा से साफ सफाई करवाकर तैयार रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर इन्हें राज्य सरकारों को दिया जा सके। इस संबंध में आगरा रेल मंडल से सीनियर डीसीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि आगरा में 22 कोच हैं, जोकि सही हालत में हैं। आवश्यकता पड़ने पर इनका प्रयोग किया जा सकता है।
आगरा में कोरोना: नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, चार मरीजों ने तोड़ा दम, 469 नए मरीज मिले