{"_id":"607d60f8f7d7a96da928c687","slug":"coronavirus-news-four-deaths-and-469-new-cases-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, चार मरीजों ने तोड़ा दम, 469 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, चार मरीजों ने तोड़ा दम, 469 नए संक्रमित मिले
Mon, 19 Apr 2021 07:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Apr 2021 07:33 PM IST
सार
आगरा में बीते 48 घंटे में 8 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 917 नए कोरोना मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण से हालात रोज बद से बदतर होते जा रहे हैं। सोमवार को फिर चार संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या 196 हो गई है। वहीं पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 469 नए मरीज मिले हैं। बीते 48 घंटे में 8 मरीजों की मौत और 917 मरीज मिलने से हालात बेकाबू हैं। जिले में एक्टिव केस 2653 हो गए हैं। कुल मरीजों का आंकड़ा करीब 14 हजार पहुंच गया है।
प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 6.90 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13997 पर पहुंच गया है। इनमें 11148 मरीज ठीक हो गए हैं। 196 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण की दर बढ़कर 7.68 फीसदी पर पहुंच गई है। 10 दिन पहले आठ अप्रैल को यह दर 1.72 पर थी।
देहात तक फैला संक्रमण
कोरोना संक्रमण का कहर अब कस्बे और देहातों में भी भयावह होता जा रहा है। सोमवार को बाह, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, जगनेर और सैंया सीएचसी में 249 लोगों की जांच में 69 लोग संक्रमित मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर सीकरी में 50 लोगों की जांच में 21 लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
बाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि जांच के लिए 50 नमूने लिए गए। जिनमें बाह थाने की महिला कांस्टेबल समेत 10 पॉजीटिव मिले हैं। इनमें भदरौली के दंपती, बाह, बटेश्वर में दो-दो, बिजौली, खिल्ली, चक्रपानपुरा में एक-एक पॉजीटिव केस मिला है।

कोरोना की दूसरी लहर में ऐसे बढ़ा संक्रमण
1 अप्रैल- 15
2 अप्रैल- 49
3 अप्रैल- 68
4 अप्रैल- 58
5 अप्रैल- 72
6 अप्रैल- 82
7 अप्रैल- 73
8 अप्रैल- 43
9 अप्रैल- 67
10 अप्रैल- 102
11 अप्रैल- 119
12 अप्रैल- 130
13 अप्रैल- 197
14 अप्रैल- 242
15 अप्रैल- 295
16 अप्रैल- 346
17 अप्रैल- 398
18 अप्रैल- 448
19 अप्रैल- 469
1 अप्रैल- 15
2 अप्रैल- 49
3 अप्रैल- 68
4 अप्रैल- 58
5 अप्रैल- 72
6 अप्रैल- 82
7 अप्रैल- 73
8 अप्रैल- 43
9 अप्रैल- 67
10 अप्रैल- 102
11 अप्रैल- 119
12 अप्रैल- 130
13 अप्रैल- 197
14 अप्रैल- 242
15 अप्रैल- 295
16 अप्रैल- 346
17 अप्रैल- 398
18 अप्रैल- 448
19 अप्रैल- 469