फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   North Central Railway General Manager inspected Bayana-Idgah section

Agra: उत्तर मध्य रेल महाप्रबंधक ने किया बयाना-ईदगाह खंड का निरीक्षण, दिए ये निर्देश

Sun, 24 Jul 2022 03:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 03:30 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेल महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने फतेहपुर सीकरी स्टेशन में यात्री सुविधाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने भिलेखों का भी निरीक्षण किया। यहां स्टेशन अधीक्षक रामजी दास से यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। 

विज्ञापन
North Central Railway General Manager inspected Bayana-Idgah section
रेल महाप्रबंधक स्टेशन का निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर मध्य रेल महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने बयाना-ईदगाह खंड का निरीक्षण किया। फतेहपुर सीकरी स्टेशन में यात्री सुविधाओं की जांच की। 

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेल महाप्रबंधक प्रमोद कुमार अवध एक्सप्रेस में बैठकर बयाना से ईदगाह रेल खंड का निरीक्षण शुरू किया। सबसे पहले बयाना ब्रह्मबाद के मध्य मेजर ब्रिज संख्या तीन के पैरामीटर देखे। बयाना बंधबरैठा के बीच समपार फाटक को देखा। इसके बाद करीब 5:45 बजे फतेहपुर सीकरी के फाटक संख्या 40 पर ट्रेन रोकवाकर रेलवे यार्ड, सिग्नल प्वाइंट के पैरामीटर देखे। 

विज्ञापन

North Central Railway General Manager inspected Bayana-Idgah section
पानी की टंकी को भी देखा - फोटो : अमर उजाला

किया अभिलेखों  का निरीक्षण

इसके बाद पैदल ही स्टेशन पहुंचे, यहां स्टेशन अधीक्षक रामजी दास से यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। स्टेशन कक्ष में मौजूद कर्मचारियों से तकनीकी जानकारियां ली। अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीआरएम आनंद स्वरूप, सचिव महाप्रबंधक अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

ट्रेनों के ठहराव के लिए ज्ञापन सौंपा

सीकरी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए पहुंचे  रेल महाप्रबंधक को पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने ज्ञापन देकर  जियारत एक्सप्रेस, ओखा-वाराणसी, बांद्रा-गाजीपुर आदि ट्रेनों का ठहराव सीकरी में किए जाने, कोटा-आगरा फोर्ट, जमुना ब्रिज पैसेंजर का आगमन का समय कोरोना काल से पूर्व का किए जाने, इस्लामगंज रेलवे फाटक संख्या  40 पर ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed