फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nootan. dhanpal apo

अब एपीओ हत्यारोपी का निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंस

Thu, 08 Aug 2019 09:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
nootan. dhanpal apo
एपीओ नूतन यादव का फाइल फोटो- अमर उजाला - फोटो : ETAH
एटा। सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव की हत्या करने वाले रिश्ते के चाचा की रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। जिसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई पूरी कर ली है। जिसकी रिपोर्ट आगरा जिला पुलिस को भेजी जाएगी। इसके साथ ही घटना का मुख्य आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी क्राइम राहुल कुमार ने बताया कि सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव निवासी खुशालपुर थाना बरहन आगरा की हत्या करने वाले मृतका के गांव के ही आरोपी धनपाल यादव उर्फ धन्नू पुत्र डोरीलाल के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है। जिसका लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जिसे आगरा पुलिस अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। इसके बाद आरोपी धनपाल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। बता दें कि यह बात अभियोजन संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मिलकर उठाई भी थी।
विज्ञापन

घटना के मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस को काफी अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं। जल्द ही मुख्य आरोपी को पकड़ कर घटना का सटीक खुलासा किया जाएगा।
-राहुल कुमार एएसपी क्राइम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed