बिजली चोरी करने वाले के वारंट जारी
सार
बरनाहल क्षेत्र के गांव डालूपुर में 12 साल पहले बिजली चोरी के आरोपी सुनील के अदालत में नहीं आने पर स्पेशल जज ईसी एक्ट पूनम राजपूत ने मंगलवार को गैरजमानती वारंट जारी किए हैं। मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 11 अक्तूबर को होगी।गांव डालूपुर में तीन अप्रैल 2007 को जेई धीरेंद्र प्रताप, जेई रावेंद्र ने टीम के साथ सुनील कुमार को बिजली चोरी करते पकड़ा। सुनील की जमानत लेेने वाले अतर सिंह, फ़ौरन सिंह निवासी कंचनपुर थाना करहल को नोटिस जारी करके अगली सुनवाई के लिए 11 अक्तूबर की तारीख तय कर दी है।
विज्ञापन