फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nomination of District Panchayat President will be done in DM Court Room on June 26

जिला पंचायत अध्यक्ष का 26 जून को डीएम न्यायालय कक्ष में होंगे नामांकन

Wed, 16 Jun 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nomination of District Panchayat President will be done in DM Court Room on June 26
फिरोजाबाद। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 26 जून को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक डीएम न्यायालय कक्ष में दाखिल होंगे। इसी दिन तीन बजे के बाद जांच होगी। नाम वापसी 29 जून होगी। मतदान तथा मतगणना तीन जुलाई को होगी।
विज्ञापन

तीन जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए देवेंद्र प्रताप को बनाया है। रिजर्व में सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं स्टाफ रजिस्ट्रेशन विभाग आरपी सिंह रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया है कि निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा होगा। मतदान गुप्त मत से होगा। उम्मीदवारों के नाम मतपत्र में देवनागरी लिपि उसी क्रम में दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed