फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nomination from 12 to 19 April, voting on 7 May

Agra News: 12 से 19 अप्रैल तक नामांकन, 7 मई को मतदान

Sat, 16 Mar 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nomination from 12 to 19 April, voting on 7 May
कासगंज। एटा-कासगंज लोकसभा सामान्य निर्वाचन के चुनावी कार्यक्रम के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम सुधा वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों से जानकारी साझा की है। डीएम ने बताया कि एटा लोकसभा क्षेत्र में कासगंज, अमांपुर पटियाली एवं एटा जनपद की मारहरा व एटा विधानसभाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। उन्होंने कहा कि चुनाव भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण में कराया जाएगा।बताया गया कि निर्वाचन की अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसी के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल हो सकेंगे। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 अप्रैल को नाम वापसी की जा सकेगी। 7 मई को मतदान होगा। 4 जून को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया कलेक्ट्रेट पर होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन जांच आदि की प्रक्रियाएं कलेक्ट्रेट पर होंगी। उन्होंने बताया कि 1690601 मतदाता 1917 मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे। डीएम ने कहा कि चुनाव से जुड़ी सभी तैयारियां लगातार की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 91 सेक्टर, 10 जोन, वल्नरेबल मोहल्लों की संख्या 27 है। 9 उडऩदस्ता टीमें एवं 10 स्टेटिक निगरानी टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि एमएमसी की कमेटी लगातार समाचार माध्यमों पर नजर रखेगी। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए भी टीमें गठित की गई हैं। इस दौरान एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की प्राथमिकता निष्पक्ष चुनाव कराने की है। भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्वक चुनाव प्रक्रिया हो इसके लिए कार्य किया जाएगा। यदि कोई चुनाव व्यवस्था को दूषित करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed