फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nomination for 522 posts of directors on 58 committees today

Agra News: 58 समितियों पर संचालक के 522 पदों के लिए नामांकन आज

Tue, 14 Mar 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Nomination for 522 posts of directors on 58 committees today
मैनपुरी। सहकारिता चुनाव के लिए मंगलवार से जिले की 58 समितियों पर निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मंगलवार को जिले की 58 सहकारी समितियों पर कुल 522 संचालक के पदों के लिए नामांकन दाखिल होंगे। प्रत्याशी निर्वाचन अधिकारी के समक्ष स्वयं प्रस्तुत होकर अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन के दौरान सभी समितियों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


जिले में प्रथम चरण में 58 सहकारी समितियों का चुनाव प्रस्तावित है। 18 मार्च को इन समितियों के संचालकों का चुनाव होना है। 19 मार्च को सभापति और उप सभापति का चुनाव होगा। संचालकों के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। प्रत्येक समिति पर संचालक के नौ पदों के लिए नामांकन दाखिल होंगे। कुल 522 पदों पर संचालकों का निर्वाचन होना है। 14 मार्च को नामांकन के बाद 15 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं 16 मार्च को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया जाएगा। ये पूरी प्रक्रिया समिति पर तैनात निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी। इसके बाद 18 मार्च को मतदान होगा। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक ओर जहां सहकारिता विभाग निर्वाचन की तैयारी में जुट गया है तो वहीं दावेदार भी जोर आजमाइश में लग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम को जारी कर दी गई अंतिम मतदाता सूची
सहकारी समितियों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले सोमवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इससे पूर्व शनिवार को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया था। रविवार को इस पर आपत्तियां दर्ज की गई थीं। सभी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए सोमवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। - राजकुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed