{"_id":"64ef84fe1933c699230538db","slug":"noida-police-took-2-youths-to-kusmara-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-3531-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कुसमरा में 2 युवकों को ले गई नोएडा पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कुसमरा में 2 युवकों को ले गई नोएडा पुलिस
Wed, 30 Aug 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा। मंगलवार की रात कस्बा में दो स्थानों पर नोएडा पुलिस ने दबिश दी। दो युवकों को घर से पकड़ने के बाद टीम अपने साथ ले गई। कार्रवाई के संबंध में चौकी पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई।
थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र में मंगलवार की देर रात नोएडा पुलिस की एक टीम ने रामनगर रोड स्थित एक मकान में दबिश दी। वहां से एक युवक को पकड़ा। इसके बाद मैनपुरी रोड पर बने एक मकान से दूसरे युवक को हिरासत में लिया और गाड़ी में बैठा लिया। दोनों ही युवकों को नोएडा पुलिस अपने साथ ले गई। जब इस बारे में चौकी पुलिस से जानकारी ली तो कोई सूचना नहीं होने की बात कही गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नोएडा पुलिस वाहन चोरी के मामले में दोनों युवकों को उठाकर ले गई है। चौकी इंचार्ज नीलकमल गौतम ने बताया कि बाहरी पुलिस द्वारा की गई किसी कार्रवाई के संबंध में उन्हें कोई सूचना नहीं है। न ही किसी ने चौकी पर उपस्थिति दर्ज कराई है।