{"_id":"680fb5a54a630646a9026d1f","slug":"nodal-officer-sealed-the-shop-of-a-quack-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-136275-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नोडल अधिकारी ने झोलाछाप की दुकान सील की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नोडल अधिकारी ने झोलाछाप की दुकान सील की
Mon, 28 Apr 2025 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 28 Apr 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
झोलाछाप की दुकान को सील करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
मैनपुरी। तीन दिन पहले कस्बा स्थित एक झोलाछाप के पुत्र ने नगला मान सिंह निवासी किसान को गलत इंजेक्शन लगा दिए थे। इसके कुछ देर बाद ही किसान की मौत हो गई थी। उक्त मामले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी टीम के साथ जांच करने पहुंचे। झोलाछाप के न मिलने पर दुकान को सीज कर दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला मान निवासी किसान उजवीर सिंह की शुक्रवार की रात को तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद परिजन कस्बा स्थित एक झोलाछाप की श्रीराम अस्पताल के नाम से संचालित दुकान पर लेकर पहुंचे थे। वहां झोलाछाप के पुत्र ने दो इंजेक्शन लगाए। इसके कुछ देर बाद ही उजवीर की हालत बिगड़ गई थी। हंगामा होता देख आरोपी झोलाछाप और पुत्र दुकान बंद कर वहां से भाग गए थे। झोलाछाप पर धमकाने का आरोप भी लगाया गया था। किसान की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप व पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम से नोडल अधिकारी डॉक्टर आशुतोष कुमार, लिपिक राजेश पांडेय, महेंद्र कुमार, सुधीर कुमार के साथ जांच करने पहुंचे। दुकान बंद मिलने पर सीज कर दी। अधिकारी ने बताया कि मामले संबंधित जांच करने आए थे। अस्पताल बंद मिलने पर सीज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।