फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nodal officer inspected Fatehpur Sikri police station in agra

आगरा: नोडल अधिकारी ने किया सीकरी थाने का निरीक्षण, फरियादियों से पूछा पुलिस का व्यवहार

Tue, 16 Mar 2021 03:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Mar 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected Fatehpur Sikri police station in agra
थाने का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

तीन दिन के दौरे पर आए आगरा जिले के नोडल अधिकारी एवं जल निगम के एमडी अनिल कुमार ने मंगलवार दोपहर 12 बजे फतेहपुर सीकरी पुलिस थाने का निरीक्षण किया। पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई जा रहीं बैरक और हॉस्टल निर्माण की गुणवत्ता परखीं। गुणवत्ता की नियमित जांच व लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह को दिए।

विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने थाने में समाधान रजिस्टर और दस्तावेज के रखरखाव में सुधार के निर्देश एसएसपी बबलू कुमार को दिए। थाने में आए फरियादियों से नोडल अधिकारी ने पुलिस के व्यवहार के बारे में पूछा। इसके बाद सीडीओ जे. रीभा समेत कई विभागों के अधिकारियों के साथ नोडल अधिकारी फतहपुर सीकरी से कोराई पहुंचे। 
विज्ञापन


कोराई में नोडल अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माणाधीन छात्रावास का निरीक्षण किया। भवन का निर्माण आगामी सत्र तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि नोडल अधिकारी जल शक्ति मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं का भी सत्यापन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed