फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No respite from the cold, schools up to class 12 closed for two more days

Agra News: ठंड से राहत नहीं, 12वीं तक के स्कूल दो दिन और बंद

Fri, 09 Jan 2026 02:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
No respite from the cold, schools up to class 12 closed for two more days
सर्दी का सितम...बृहस्पतिवार को शीत लहर से लोग परेशान दिखाई दिए। अमर उजाला
आगरा। सर्द हवा, गलन और कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को भी शहरवासियों को ठंड से राहत नहीं मिली। दिन चढ़ने के साथ कोहरा कम हुआ और धूप भी निकली लेकिन शीतलहर के चलते सूरज की किरणें बेअसर रहीं। बृहस्पतिवार को भी शहर में शीतदिवस (कोल्ड-डे कंडीशन) परिस्थितियां बनी रहीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। शनिवार से फिर कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। वहीं ठंड को देखते हुए 12वीं तक स्कूलों की छुट्टी दो दिन और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

जनवरी की शुरुआत के साथ ही ताजनगरी भीषण ठंड की चपेट में है। बृहस्पतिवार को सर्द हवाएं चलने से शहरवासी मफलर, टोपी और दस्तानों की मदद से खुद को ठंड से बचाते नजर आए। लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यह 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 6.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 1.1 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार-शनिवार को कोहरे से आंशिक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

ठंड को देखते हुए डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 12 तक के समस्त बोर्डों के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश का पालन नहीं करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed