फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no report against constable

सिपाही के खिलाफ नहीं दी गई कोई तहरीर

Fri, 22 Apr 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
no report against constable
मैनपुरी। गोला बाजार स्थित एक कमरे में प्रेमिका के साथ पकड़े गए सिपाही के विरुद्ध शुक्रवार को भी कोई तहरीर नही दी गई। युवती जहां अपने परिजन के साथ चली गई। वहीं, पत्नी ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। पुलिस अब सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

आगरा के थाना कागरौल क्षेत्र के गांव बिसैरा निवासी रियाजुद्दीन वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात है। बृहस्पतिवार को जब वह गोला बाजार के पास स्थित अपने कमरे में बांदा की रहने वाली एक युवती के साथ था। तभी उसकी पत्नी व साले ने वहां आकर सिपाही को रंगेहाथ पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की थी। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। उक्त घटना के बाद एसपी अशोक कुमार राय ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित भी किया जा चुका है। लेकिन सिपाही के खिलाफ न तो युवती के परिजन की ओर से कोई तहरीर दी गई, न हीं पत्नी की ओर से ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिस वजह से पुलिस द्वारा कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सका। इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार ने बताया कि सिपाही के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed