फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No relief even after storm and rain Agra is the second hottest city in UP

मौसम: आंधी और बारिश के बाद भी नहीं राहत, सूबे में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा

Mon, 02 May 2022 08:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 May 2022 08:37 PM IST
सार

गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे हैं। रविवार की आंधी और बारिश के बाद भी सोमवार को पारा सामान्य से चार डिग्री ऊपर रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक लू के थपेड़े परेशान करेंगे।

विज्ञापन
No relief even after storm and rain Agra is the second hottest city in UP
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में रविवार को आए तूफान और बारिश के बाद सोमवार को लोगों को राहत भरे मौसम की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मौसम के तेवर अप्रैल की तरह ही सख्त रहे और लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। सूबे में आगरा दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। झांसी अव्वल रहा, जहां पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि आगरा में यह 42.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

विज्ञापन

लू के थपेड़े करेंगे परेशान 

पूरे प्रदेश में केवल पांच शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया, जबकि बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक लू के थपेड़े परेशान करेंगे। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री पर रहा। सुबह 10 बजे के बाद चुभती हुई धूप महसूस होने लगी। दोपहर में पारा सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

पर्यटकों की संख्या रही कम

ताजमहल समेत स्मारकों पर दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक पर्यटकों की संख्या बेहद कम रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान 43 डिग्री के आसपास रह सकता है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं। दोपहर में तेज धूप और लू के थपेड़े परेशान कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे का हाल

शहर  तापमान
झांसी     44.2 डिग्री
आगरा    42.7 डिग्री
अलीगढ़  40.2 डिग्री
इटावा     40.0 डिग्री
शाहजहांपुर   40.0 डिग्री


ताजनगरी में पारे की चाल

तारीख  अधिकतम  न्यूनतम
26 अप्रैल   43.7     26.4
27 अप्रैल     43.8     24.7
28 अप्रैल  45.6   24.0
29 अप्रैल     45.5    26.2
30 अप्रैल     44.4     26.9
1 मई    41.6    27.9
2 मई    42.7   24.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed