फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Rain Weather Forecast Of Agra Next Two Days

मानसून: प्रदेश में ताजनगरी सबसे गर्म, तीन डिग्री उछला पारा, पसीने से तरबतर लोग, रविवार तक ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 13 Aug 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Aug 2021 12:21 AM IST
सार

ताजनगरी में बृहस्पतिवार को पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। दिन में तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तो रात में दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
No Rain Weather Forecast Of Agra Next Two Days
गर्मी से बचने के लिए छाता लगाकर जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाली तीज पर न बादल छाए, न बरसे, बल्कि उसके बाद आगरा प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया। बृहस्पतिवार को ताजनगरी सूबे में सबसे गर्म रही, जहां पारा 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, मेरठ दूसरे नंबर पर रहे, जहां 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आगरा का पड़ोसी अलीगढ़ 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक ऐसा ही गर्म मौसम रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

ताजनगरी में बृहस्पतिवार को पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। दिन में तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तो रात में दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। सुबह से शाम तक तेज चटकीली धूप रही, जिस वजह से दोपहर में लोग पसीने के कारण लोग तरबतर हो गए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक आगरा समेत पड़ोसी जिलों में मौसम रविवार तक शुष्क रह सकता है। इस दौरान पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज हो सकता है। बारिश के आसार रविवार तक नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा कोरोना वायरस: तीन दिन बाद एक नया संक्रमित, नौ सक्रिय मरीज, अबतक 458 की मौत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed