फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No Milk For Children At Quarantine Center Dm Gave Orders

क्वारंटीन सेंटर में 24 घंटे तक दूध के लिए तरसे मासूम, डीएम की नाराजगी पर मिली 'राहत'

Wed, 15 Apr 2020 12:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Apr 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
No Milk For Children At Quarantine Center Dm Gave Orders
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम प्रभु एन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पंचशील महाविद्यालय देवरी रोड स्थित क्वारंटीन सेंटर पर रखे गए 20 से अधिक बच्चे दूध के लिए तरस गए। लेखपाल-कानूनगो को इंतजाम करना था लेकिन कोई नहीं पहुंचा। डीएम ने उपजिलाधिकारी सदर से नाराजगी जताई तब कहीं 24 घंटे बाद बच्चों को दूध नसीब हो सका।  
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी, लोहामंडी व अन्य स्थानों पर संक्रमितों के संपर्क में आए बच्चों को सोमवार को पंचशील महाविद्यालय देवरी रोड व राधा कृष्ण इंटर कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। सभी बच्चे 12 साल से कम उम्र के हैं। खाने-पीने व अन्य इंतजाम के लिए एसडीएम सदर को नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


सोमवार से मंगलवार दोपहर दो बजे तक बच्चों के लिए दूध का इंतजाम नहीं हो सका। न कोई लेखपाल व कानूनगो वहां आया। मंगलवार को बच्चे दूध के लिए बिलखते रहे। दूध नहीं मिलने की शिकायत डीएम से की गई। उन्होंने नाराजगी जताई तब मंगलवार दोपहर तीन बजे लेखपाल और कानूनगो सेंटर पर पहुंचे और दूध का इंतजाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

125 लोगों के लिए क्वारंटीन सेंटर
देवरी रोड स्थित पंचशील महाविद्यालय में 75 और राधा कृष्ण इंटर कॉलेज, देवरी रोड में 50 लोगों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाया है। इनमें बच्चे भी हैं।

इंतजाम के लिए निर्देश दिए हैं
दूध नहीं पहुंचने की शिकायत मिली थी। एसडीएम को निर्देश दिए। बच्चों को दूध और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया है। -प्रभु एन सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed