{"_id":"69fad868d512edf251099ede","slug":"no-map-approval-buildings-sealed-ada-cracks-down-on-illegal-constructions-2026-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन भवन किए गए सील; तोड़ी तो होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन भवन किए गए सील; तोड़ी तो होगी एफआईआर
Wed, 06 May 2026 11:28 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 06 May 2026 11:28 AM IST
सार
आगरा में बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे तीन अवैध निर्माणों को एडीए ने सील कर दिया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सील तोड़ने पर सख्त कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर एडीए की सील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिना नक्शा पास कराए शाहगंज और शास्त्रीपुरम में हो रहे तीन अवैध निर्माण मंगलवार को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की टीम ने सील कर दिए। सील की सुरक्षा भवन स्वामियों को करनी होगी। यदि सील टूटी तो एडीए प्राथमिकी दर्ज कराएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि शाहगंज वार्ड के अंतर्गत शिवाजी नगर की पुलिया के पास विनोद कुमार गोयल उमंग मैरिज होम के पास अवैध निर्माण करा रहे थे। अर्जुन नगर स्थित ठाकुर टेंट हाउस के पास नवीन कुमार बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराया जा रहा था। एडीए ने अधिनियम की धारा-28 क (1) के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों भवनों को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहामंडी वार्ड के शास्त्रीपुरम बी-ब्लॉक में भवन संख्या एलआईजी-75 पर अमित गुप्ता व अन्य की ओर से अवैध निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया। सीलिंग के दौरान एडीए की प्रवर्तन टीम और सचल दस्ता माैजूद रहा।