फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No-Hoarding Zones Violated in Agra: Illegal Advertisements Flourish Outside Civic Offices

Agra: जहां नो होर्डिंग जोन घोषित, वहीं तानकर किया जा रहा प्रचार; जमकर उड़ रहीं नियमों की धज्जियां

Tue, 10 Feb 2026 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Feb 2026 10:09 AM IST
सार

आगरा में अवैध होर्डिंग लगाने वालों की मनमानी जारी है। आलम ये है कि जहां नो होर्डिंग जोन घोषित हैं, वहीं तानकर प्रचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
No-Hoarding Zones Violated in Agra: Illegal Advertisements Flourish Outside Civic Offices
आगरा नगर निगम

विस्तार

आगरा में अवैध होर्डिंग के बारे में नगर निगम के ढुलमुल रवैये से शहर की खूबसूरती दागदार हो रही है। हाल यह है कि जिन जगहों या क्षेत्रों को नगर निगम ने नो होर्डिंग जोन घोषित किया, वहीं, पर अवैध होर्डिंग तानकर संगठन और अन्य लोग प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि शहर की तस्वीर बदलने के लिए जिम्मेदार नगर निगम और आगरा विकास प्राधिकरण के कार्यालयों के आसपास भी अवैध होर्डिंग लगाने से लोग नहीं कतरा रहे। इसकी वजह से ताज देखने के लिए आने वाले लोगों को पहले होर्डिंगों से रूबरू होना पड़ रहा है। नगर निगम ने सभी अंडरपास को नो होर्डिंग जोन घोषित कर रखा है।
विज्ञापन


एमजी रोड पर भी बिना अनुमति होर्डिंग लगाने पर मनाही है लेकिन यहां नगर निगम मुख्यालय के आसपास ही अवैध होर्डिंग तानकर लोगों ने प्रशासनिक अमले को चुनौती दे रखी है। इसी तरह एडीए कार्यालय, कलेक्ट्रेट, कचहरी जैसे तमाम प्रमुख सरकारी कार्यालयों और प्रमुख चौराहे अवैध होर्डिंगों से पटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने कहा कि अवैध होर्डिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मंगलवार से अभियान चलाकर उन्हें हटवाया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed