{"_id":"5e213b1a8ebc3e4b5b6f4d8c","slug":"no-helmet-no-petrol-will-be-strictly-implemented-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में सख्ती से लागू होगा 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल', उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में सख्ती से लागू होगा 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल', उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
Fri, 17 Jan 2020 10:17 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 17 Jan 2020 10:17 AM IST
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक लेते एसएसपी बबलू कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने निर्देश दिए हैं कि अगले सात दिन के भीतर पेट्रोल पंपों पर सख्ती के साथ नो हेलमेट-नो पेट्रोल को फिर से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की टीम पंपों पर लोगों को जागरूक करेगी, यदि सुधार नहीं आया तो वहीं पर चालान काटे जाएंगे।
एसएसपी ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में यातायात पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों और ट्रैफिक सुधार के लिए काम कर रही संस्था ट्रैफिक सपोर्ट सिस्टम के साथ बैठक की। इसमें संस्था के पदाधिकारियों ने कई समस्याएं बताईं। इनमें प्रमुख थी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल को सख्ती से लागू न किया जाना।
उनका कहना था कि कुछ दिन के लिए पोस्टर लगा दिया जाता है कि हेलमेट नहीं होगा तो पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके बाद बगैर हेलमेट वालों को भी पेट्रोल देना शुरू हो जाता है। एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। वह खुद इसकी समीक्षा करेंगे।

Trending Videos
शोरूम के बाहर खड़ी गाड़ी को उठा ले जाएगी पुलिस
एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि एमजी रोड, चर्च रोड, संजय प्लेस सहित जहां भी शोरूम के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी मिले उसे क्रेन से उठवाकर पुलिस लाइन भिजवा दिया जाए। इसका चालान भी कटना चाहिए।
देहली गेट पर भी अभियान चलाया जाए। इसी तरह वजीरपुरा के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी करने की शिकायतें मिली हैं। इन सभी जगहों पर पुलिस पहले लोगों को लाउडस्पीकर से हिदायत दे कि सड़क पर गाड़ी न खड़ी करें। इसके बाद कार्रवाई करें।
यातायात व्यवस्था संभालेंगे एनजीओ के सदस्य
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस एनजीओ की मदद लेगी। उन्हें इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें चौराहे गोद दिए जाएंगे। वे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर यातायात व्यवस्था संभालेंगे। एसएसपी बबलू कुमार ने इसके निर्देश दिए हैं। ट्रैफिक सपोर्ट सिस्टम के अध्यक्ष सुनील खेत्रपाल ने बताया कि पुलिस की यह अच्छी पहल है। वह दो साल से इस पर काम कर रहे हैं।

ये सुझाव भी दिए
- जीवनी मंडी में दिन भर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। यहां से अतिक्रमण हटाया जाए।
- देहली गेट पर सड़क पर खड़े वाहनों के कारण जाम लगता है। यहां सख्ती होनी चाहिए।
- शाह मार्केट में सड़क पर पार्किंग चलाई जा रही है। पार्किंग संचालक पर कार्रवाई होनी चाहिए।
- एमजी रोड पर कुछ लोगों ने फुटपाथ पर कब्जा कर लिया है। इसे खाली कराया जाना चाहिए।
- शहर में ऑटो, ई-रिक्शा के स्टॉपेज तय किए जाएं।