फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No furniture in schools, children are studying sitting on the ground

Agra News: स्कूलों में नहीं फर्नीचर, जमीन पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

Thu, 07 Dec 2023 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
No furniture in schools, children are studying sitting on the ground
कासगंज। ठंड का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन परिषदीय स्कूलों के बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर के इंतजाम नहीं हैं। ठंड में बच्चे जमीन पर बैठकर ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है। जिले में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। शासन से इन स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता कराई जानी है। इनमें बच्चों के बैठने के लिए कुर्सी-मेज की भी व्यवस्था शामिल है।आपरेशन कायाकल्प के तहत शहरी स्कूलों में सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही। शहरी क्षेत्र के अधिकतर स्कूल ऐसे हैं जिनमें बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ठंड में ठिठुरते हुए बच्चे जमीन पर बिछी दरी पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय मोहन : प्राथमिक विद्यालय मोहन में 65 बच्चे शिक्षारत मिले। इन बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं मिली। सभी बच्चे एक बड़ी सी दरी पर बैठकर शिक्षण कार्य कर रहे थे। ठंड की अधिकता के चलते बच्चे ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय कन्या लक्ष्मीगंज : प्राथमिक विद्यालय कन्या लक्ष्मीगंज में 84 बच्चे शिक्षारत मिले। स्कूल में शिक्षा मित्र बच्चों को पढ़ा रही थी। कमरे में बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर नहीं था। ठंड में बच्चे दरी पर बैठकर पढ़ाई करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय बालक नाथूराम: प्राथमिक विद्यालय नाथूराम में 75 बच्चे बैठे हुए थे। इनमें से अधिकतर बच्चों के पास स्वेटर तक नहीं था। फर्श पर बैठे बच्चे ठंडी हवा के झोंके से ठिठुर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed