फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no furniture in goverment schools

Agra News: यह कैसा कायाकल्प, बैठने को मिल रहा चटाई फर्श

Mon, 26 Dec 2022 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
no furniture in goverment schools
कासगंज के प्राथमिक विद्यालय मोहन में फर्नीचर न होने से ठंड में फर्श पर बैठ कर पढते विद्यार्थी । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। परिषदीय स्कूलों का यह कैसा कायाकल्प है। जहां बच्चों को बैठने के लिए चटाई फर्श मिल रहे हैं। विभाग अभी तक स्कूलों में मेज कुर्सी की व्यवस्था नहीं कर पाया है। जिससे ठंड में बच्चे फर्श पर बैठकर ही पढ़ाई करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। शासन से इन स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता कराई जानी है। जिसमें बच्चों के बैठने के लिए मेज कुर्सी की भी व्यवस्था शामिल है, लेकिन जिले में अभी ऑपरेशन कायाकल्प के तहत समुचित व्यवस्थाएं नहीं हो पाईं हैं। तमाम स्कूल ऐसे हैं, जिनमें बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ठंड के मौसम में बच्चे ठिठुरते हुए शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हो रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कन्या मोहन
प्राथमिक विद्यालय कन्या मोहन में एक कमरे में 35 बच्चे शिक्षारत मिले। इन बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर नहीं था। सभी बच्चे एक बड़ी सी दरी पर बैठकर शिक्षण कार्य कर रहे थे। ठंड की अधिकता के चलते बच्चे ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मोहन 2
प्राथमिक विद्यालय मोहन 2 में एक कमरे में पांच कक्षाएं संचालित हो रहीं थीं। इन कक्षाओं को एक शिक्षामित्र पढ़ा रही थीं। कमरे में बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर नहीं था। ठंड में बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ाई करते मिले।
प्राथमिक विद्यालय नाथूराम
प्राथमिक विद्यलाय नाथूराम में एक कमरे में 25 बच्चे बैठे हुए थे। इनमें से कई बच्चों के पास स्वेटर तक नहीं था। ठंडी हवा के झोंके बच्चों को ठिठुरा रहे थे तो फर्श पर बैठने से जमीन से भी उनको ठंडक मिल रही थी।

स्कूलों में बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलबध कराने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों में बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है। जिन स्कूलों में अभी फर्नीचर नहीं आया है उनमें जल्द ही इसकी व्यवस्था हो जाएगी।-राजीव यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed