फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   no fogging, mosquitos arrive

फॉगिंग ठप, मच्छरों का प्रकोप

Sat, 28 Aug 2021 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
no fogging, mosquitos arrive
आगरा। मानसून की बारिश के बाद शहर की सड़कों पर जलभराव हुआ तो इनमें मच्छर पनप गए। अब शाम होते ही घर से बाहर निकलने पर लोगों पर मच्छरों का हमला हो रहा है जो उन्हें बीमार कर रहा है। बारिश के बाद हर बार हो रहे जलभराव में न एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा है और न ही फॉगिंग की जा रही है। नगर निगम का फॉगिंग का रोस्टर पार्षदों तक को पता नहीं। मच्छरों के आतंक के बीच ऐसे विकट हालात में फॉगिंग ठप हो जाने पर पार्षद नगर निगम अधिकारियों से सवाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के पास फॉगिंग का बड़ा अमला है, लेकिन मच्छरों के आतंक के बीच फॉगिंग और एंटी लार्वा का काम पूरी तरह से ठप है। नगर निगम के ही पार्षदों का कहना है कि हर साल नगर निगम फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव की दवाओं, डीजल और मशीनों की मरम्मत आदि पर 4.50 करोड़ रुपये खर्च करता है। 14 बड़ी मशीनों और मोटर साइकिल पर लगने वाली 25 छोटी मशीनें बेडे़ में हैं, लेकिन इनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

एक महीने से पानी भरा
पानी भरे एक महीना हो गया लेकिन फॉगिंग नहीं हुई। बारिश के बाद सड़कों के किनारे, गलियों, मोहल्लों और खाली प्लॉटों में पानी भरा है, जिसमें मच्छर पनप रहे हैं, पर न एंटी लार्वा का छिड़काव किया, न फॉगिंग की जा रही - जरीना बेगम, पार्षद, ख्वासपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो रही फॉगिंग
फॉगिंग के नाम पर नगर निगम के अधिकारी 3 से 4 करोड़ रुपये ठिकाने लगा रहे हैं। मेरे वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव तक नहीं किया। मच्छरों का आतंक है। पूरा वार्ड नाले के किनारे बसा है, इसलिए फॉगिंग जरूरी है, पर हो नहीं रही - बंटी माहौर, पार्षद, राजनगर
कागजों में कर रहे फॉगिंग
हर बारिश में जलभराव के बाद मच्छरों का ऐसा प्रकोप रहता है कि शाम को बाहर दो मिनट भी खड़ा होना मुश्किल है। एंटी लार्वा और फॉगिंग का पहले रोस्टर बनता था, पर अब कागजों में ही फॉगिंग कर ले रहे हैं। - ज्ञानवती, पार्षद, काजीपाड़ा
शिकायतों पर कार्रवाई नहीं
फॉगिंग और एंटी लार्वा के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई जिस तरह से बंदरबांट हो रही है, उसकी जांच होनी चाहिए। इस बार सदन में इसका प्रस्ताव लगाएंगे, लोग मच्छरों से परेशान हैं, पर फॉगिंग नहीं हो रही, कोई शिकायतों पर कार्रवाई नहीं कर रहा। - प्रियंका प्रजापति, पार्षद, खातीपाड़ा

मच्छर भगाने की दवाओं की बिक्री बढ़ी
नगर निगम द्वारा फॉगिंग बंद होने के कारण लोगों ने खुद ही मच्छरों से निपटने का प्रयास किया है। शाम होते ही घरों में घुस रहे मच्छरों से बचने के लिए कॉइल, रेपलेंट, लिक्विड आदि की खरीद कर रहे हैं। घर से बाहर निकलते ही मच्छरों का एकाएक हमला हो रहा है। चंद मिनट भी एक जगह खड़ा होना मुश्किल है। बोदला के व्यापारी श्रीकांत वर्मा ने बताया कि तीन माह पहले तक हर दिन 10 से 12 कॉइल और लिक्विड बिकते थे, पर अब इनकी संख्या 40 के पार है। हर दूसरा ग्राहक मच्छर भगाने वाले किसी न किसी उत्पाद को मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed