{"_id":"621bbe634f368f11f805f0fe","slug":"no-exam-without-photo-admit-card-kasganj-news-agr525657437","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: प्रवेश पत्र पर फोटो न होने पर परीक्षा से हो जाएंगे वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: प्रवेश पत्र पर फोटो न होने पर परीक्षा से हो जाएंगे वंचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में अब फर्जी छात्र नहीं बैठ सकेंगे। प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थी का फोटो न होने पर उसे परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। वहीं परीक्षा आवेदन पर धुंधले फोटो भी सत्यापित किए जा रहें। परिषद ने विद्यालयों को सुधार के लिए 28 फरवरी तक का मौका दिया है।
विद्यालयों के द्वारा बिना फोटो के प्रवेश पत्र पर दूसरे परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल कराने के सपने को परिषद ने तोड़ दिया है। परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर फोटो न होने की स्थिति में विद्यालय स्तर से फोटो को लगाकर परीक्षार्थी का बिठाने का कार्य नहीं हो सकेगा। जिन परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र पर फोटो नहीं होगा तो वे परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। जिले में संचालित 256 माध्यमिक स्कूलों से हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के पंजीकृत सभी परीक्षार्थियों के फोटो आवेदन में अपलोड न होने का मामला सामने आने के बाद परिषद के सचिव ने 28 फरवरी तक का अंतिम मौका दिया है। सचिव के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने सभी विद्यालयों के संचालकों, प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्धारित समय में अपने स्कूल में पंजीकृत सभी परीक्षार्थियों का मिलान करने के साथ आवेदन में फोटो अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विद्यालयों को शत प्रतिशत परीक्षार्थियों के फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी विद्यालय के परीक्षार्थी का फोटो प्रवेश पत्र पर नहीं होगा तो उसको परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। साथ ही प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई होगी- एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक