{"_id":"59414cb34f1c1b7b788b45c9","slug":"no-electricity-connection-in-birth-place-of-famous-poet-ameer-khusrau","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये है अमीर खुसरो की जन्मस्थलीः 37 साल से बिना तारों के 'बिजली' चला रहे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये है अमीर खुसरो की जन्मस्थलीः 37 साल से बिना तारों के 'बिजली' चला रहे लोग
ब्यूरो/ अमर उजाला पटियाली (कासगंज)
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
बिजली के पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सल्तनत काल के प्रख्यात कवि और शायर अमीर खुसरो की जन्मस्थली में एक मोहल्ला ऐसा भी है जहां लोग रोज बिजली का इंतजार करते हैं। यहां 37 साल पहले बिजली की लाइन बिछाने के लिए पोल तो लग गए लेकिन तार आज तक नहीं खिंचे हैं। ऐसे में लोगों को पास के मोहल्ले में तारखींचकर काम चलाना पड़ रहा है। या कहें ये मोहल्ला बिना बिजली के तारों के ही रौशन है।
बता दें कि कासगंज जिले का पटियाली नगर प्रख्यात शायर अमीर खुसरो की जन्मस्थली है। यहां के मोहल्ला कटरा मिश्री खां में बिजली विभाग ने लट्ठे लगाने के 37 वर्ष बाद भी तार नहीं खींचे हैं। लोगों ने कई बार तार खिंचवाने के लिए विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में उपभोक्ता दूसरे मोहल्ले से अपनी केबल डालकर बिजली का प्रयोग कर रहे हैं।
बताए अनुसार यहां विद्युत विभाग ने वर्ष 1980 में विद्युत लाइन खींचे जाने के लिए लट्ठे लगाए थे। इसके बाद आज तक इन लट्ठों पर तार नहीं खींचे गए हैं। मोहल्ले के बाशिंदे एडवोकेट आबिद हुसैन ने बताया कि विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष भी यह समस्या रखी, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। मोहल्ले में हर घर में कनेक्शन भी है और बिल जमा किया जा रहा है। विद्युत विभाग की लापरवाही से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
करीब 300 मीटर दूर लट्ठों से केबल डालकर लोग अपने घर तक बिजली लाते हैं। कई बार बंदर केबल तोड़ देते हैं, इसका नुकसान भी स्थानीय लोगों को ही उठाना पड़ता है। केबली टूटी या कटी होने पर बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ता पर चोरी करने का मामला दर्ज कराने की धमकी देते हैं। मोहल्ले के अभयप्रताप, आशीष, सनब्बर खान, इलियास खान, अनवार, फैजान, खिल्लन, भूरे, अलीदराज, लियाकत आदि विद्युत उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।