फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No clue of kidnapped student found even after 47 days agra crime news

Agra: अगवा छात्रा का 47 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, अब मददगारों पर कार्रवाई की तैयारी 

Mon, 30 May 2022 03:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 03:26 PM IST
सार

आगरा में थाना सदर क्षेत्र के स्कूल के बाहर से अगवा छात्रा का पुलिस 47 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है। ये आलम तब है जब पुलिस के पास इस पूरी घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं।
 

विज्ञापन
No clue of kidnapped student found even after 47 days agra crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo

विस्तार

आगरा  के थाना सदर क्षेत्र के स्कूल के बाहर से 13 अप्रैल को अगवा की गई 11वीं की छात्रा का 47 दिन बाद भी पता नहीं लग सका है। पुलिस आरोपी युवक के दो परिजनों को जेल भेज चुकी है। इसके बावजूद युवक और छात्रा नहीं मिले हैं। बाइक पर ले जाते हुए युवकों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

विज्ञापन


17 वर्षीय छात्रा सदर क्षेत्र की रहने वाली है। 13 अप्रैल को वह अपने ताऊ के साथ स्कूल आई थी। ताऊ उसे स्कूल के गेट पर छोड़कर चले गए थे। रास्ते में उन्हें भतीजी दो युवकों के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिखी थी। उन्होंने पीछा किया था। उन्होंने बाइक रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन एक युवक ने उन्हें लात मारकर गिरा दिया था, जिससे वे घायल हो गए थे।
विज्ञापन

आरोपी युवक की पहचान भरतपुर के कुम्हेर निवासी रोहित के रूप में हुई थी।

आरोपी के पिता सहित दो को भेजा गया जेल 

रोहित शादियों में फोटोग्राफी का काम करता है, जिस जगह पर छात्रा रहती है, उस जगह पर एक महिला के घर उसका आना-जाना था। वह महिला को भाभी बोलता था। पुलिस उसकी तलाश में भरतपुर के अलावा फिरोजाबाद, अलीगढ़, मथुरा तक गई, लेकिन पता नहीं चल सका। इस पर युवक के पिता सहित दो को जेल भेज दिया गया। मगर, आरोपी रोहित और छात्रा का पता नहीं चला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश में भटक रहे परिजन

उधर, परिजन अब भी बेटी की तलाश में भटक रहे हैं। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के प्रयास में टीम लगी है। उनके प्रयागराज में होने की जानकारी मिली है। इस पर टीम गई है। आरोपी युवक के मददगारों पर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed