{"_id":"5f1f08f88ebc3e9f684172ea","slug":"niranjan-jyoti-mainpuri-news-agr4522517103","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग पांच अगस्त को घरों में दीपोत्सव मनाएं: निरंजन ज्योति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग पांच अगस्त को घरों में दीपोत्सव मनाएं: निरंजन ज्योति
विज्ञापन
वर्चुअल मिटिंग में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण काल में व्यापारी वर्ग परेशान है। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर कराया जाएगा। राम मंदिर के शिलान्यास के दिन पांच अगस्त को दीपोत्सव मनाया जाए। यह बातें सोमवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की वर्चुअल मीटिंग में केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सोमवार को कहीं।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा शीघ्र ही वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर वैश्य समाज और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। वैश्य समाज देश को सबसे ज्यादा कर अदा करता है। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा काफी संघर्षों के बाद हिंदुओं के आराध्य देव भगवान की रामजन्म भूमि के भूमि पूजन व शिलान्यास का अवसर प्राप्त हुआ है। पांच अगस्त को दीपोत्सव के रूप में घरों में कम से कम 11 दीपक जरूर जलाएं।
विधायक विकास गुप्ता ने कोरोना के चलते क्वारंटीन सेंटरों में सीसीटीवी लगाने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा आलोक गुप्ता, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष राम किशुन, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्त, राष्ट्रीय महासचिव विनय अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कविता रस्तोगी, राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्त, प्रदेश रामकिशन अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, संजीव कृष्ण बंटी, वीरेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता पप्पू, सुधीर गुप्ता मौजूद रहे।