फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ninth class student committed suicide by hanging herself took a horrifying step by locking herself in room

Agra: नौवीं की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान, स्कूल से लौटी घर...कमरा बंद कर उठाया खौफनाक कदम

Sun, 20 Apr 2025 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 09:09 AM IST
सार

स्कूल से घर लौटी नौवीं की छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिवार के लोग उस वक्त भूतल पर थे। काफी देर तक वो नीचे नहीं आई, तो भाई बुलाने पहुंचा। कमरे का दृश्य देख उसके पसीने छूट गए। 

 

विज्ञापन
Ninth class student committed suicide by hanging herself took a horrifying step by locking herself in room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र में स्कूल से लौटकर घर आई नौवीं की छात्रा ने पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिवार के लोग भूतल पर थे। काफी देर तक नीचे नहीं आने पर भाई ऊपर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा । आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बर्थडे स्पार्कल स्टिक से हुआ ऐसा धमाका...उखड़ गए घर के दरवाजे, आग में तीन झुलसे; मंजर देख कांप गए लोग
विज्ञापन



 

प्लास्टिक की रस्सी का बनाया फंदा
सदर थाना प्रभारी ने बताया कि नंदपुरा देवरी रोड निवासी रमाशंकर जूता कारोबारी हैं। उनकी बेटी स्नेहा (14) शनिवार को दोपहर स्कूल से लौटी। हाथ-पैर धोने के बाद पहली मंजिल पर चली गई। अन्य लोग भूतल पर थे। काफी देर नीचे नहीं आने पर भाई बुलाने पहुंचा। कमरे का दरवाजा खोलने के लिए बहन को आवाज लगाई। कोई आवाज नहीं आई। उसने खिड़की से झांका तो स्नेहा पंखे पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे से लटकी थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें -  आसमान से बरस रही आग: ताज पर तपते पत्थर...बिगड़ रही सैलानियों की हालत, पांच बेहोश; अदालतों का भी बदला समय


 
विज्ञापन

दरवाजा तोड़कर निकाली लाश
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने दरवाजे को तोड़कर शव को फंदे से उतारा। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed