{"_id":"680469ec0c4b9cd28e09f0c2","slug":"hot-stones-on-taj-condition-of-tourists-is-deteriorating-five-fainted-timings-of-courts-have-also-changed-2025-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरस रही आग: ताज पर तपते पत्थर...बिगड़ रही सैलानियों की हालत, पांच बेहोश; अदालतों का भी बदला समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरस रही आग: ताज पर तपते पत्थर...बिगड़ रही सैलानियों की हालत, पांच बेहोश; अदालतों का भी बदला समय
Sun, 20 Apr 2025 08:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Apr 2025 08:58 AM IST
सार
सूर्य के तेवर से ताज का पत्थर दहक रहा है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटकों के सामने बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। तपिश का आलम ये है कि पांच पर्यटक बेहोश हो गए। उधर भीषण गर्मी के चलते अदालतों का समय भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन
ताजमहल गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में भीषण गर्मी में ताजमहल का दीदार करने पहुंचने वाले सैलानी आगरा की गर्मी नहीं सह पा रहे हैं। शनिवार को भी तबीयत खराब होने से पांच पर्यटक बेहोश हो गए। उन्हें डिस्पेंसरी में उपचार दिया गया।
महाराष्ट्र की बुजुर्ग पर्यटक आशा अशोक कालकर को पेट दर्द, आंध्र प्रदेश के मोहम्मद अबुजार को बुखार और सिरदर्द, वेस्ट बंगाल के सुखेंदु को उल्टी और दस्त, वेस्ट बंगाल की रीना कुमारी को घबराहट व बीपी और महाराष्ट्र के जहीर उद्दीन को गर्मी की वजह से उल्टी और दस्त होने पर पश्चिमी पार्किंग स्थित डिस्पेंसरी पर प्राथमिक उपचार किया गया।

हालत में सुधार होने पर पर्यटकों को उनके साथियों के साथ भेजा गया। हालांकि पुरातत्व विभाग ने सैलानियों को गर्मी से बचाने के लिए पानी, कूलर आदि लगाए हैं, लेकिन तपते पत्थरों पर चलने के बाद सैलानी हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें - UP: बर्थडे स्पार्कल स्टिक से हुआ ऐसा धमाका...उखड़ गए घर के दरवाजे, आग में तीन झुलसे; मंजर देख कांप गए लोग
ये भी पढ़ें - UP: बर्थडे स्पार्कल स्टिक से हुआ ऐसा धमाका...उखड़ गए घर के दरवाजे, आग में तीन झुलसे; मंजर देख कांप गए लोग
अदालतों का बदला रहेगा समय
हाईकोर्ट के आदेश पर जनपद न्यायाधीश विवेक संगल ने ग्रीष्मकालीन अदालतों के समय में बदलाव किया है। एक मई से 30 जून तक अदालतों में न्यायिक कार्य का समय सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। कार्यालयों का समय सुबह 6:30 से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया है। लंच सुबह 10:30 से 11 बजे तक रहेगा। जनपद के सभी न्यायालय, रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन फतेहाबाद व ग्राम न्यायालय तहसील किरावली, खेरागढ़, एत्मादपुर एवं बाह स्थित न्यायालय में सुबह 7 बजे से एक बजे तक मुकदमों की सुनवाई होगी।
ये भी पढ़ें - UP Weather: हवा ने गिराया पारा, गर्मी से फिर भी राहत नहीं...मौसम विभाग का जानें क्या है पूर्वानुमान