{"_id":"5ef33c628ebc3e42fc599897","slug":"nine-year-old-boy-killed-and-loot-in-kasganj-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कासगंज में दिनदहाड़े बालक की हत्या कर लाखों की लूट से मचा हड़कम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कासगंज में दिनदहाड़े बालक की हत्या कर लाखों की लूट से मचा हड़कम्प
Wed, 24 Jun 2020 05:13 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:13 PM IST
सार
पुलिस ने बालक का शव पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन
बालक की हत्या के बाद विलाप करता परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के समीपवर्ती ग्राम बांकनेर में बदमाशों ने एक बालक की मारपीट व गला दबाकर हत्या करने के बाद लाखों रुपये के आभूषण नकदी लूट लिए। बालक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजेंद्र निवासी बांकनेर अपनी पत्नी व दो पुत्रों के साथ सुबह लगभग 7:30 बजे खेतों पर काम करने चले गए। उनका सबसे छोटा पुत्र यांशु (9) घर पर ही रह गया। लगभग 8:30 बजे राजेंद्र व उनकी पत्नी अपने घर पर कुछ रुपये लेने के लिए आए।
बीएड 2004-05 फर्जीवाड़ाः एसआईटी जांच के दोषी पांचों फर्जी शिक्षक फरार
विज्ञापन
रुपये लेकर वे फिर से अपने खेत पर चल गए। इसके बाद बदमाशों ने घर में घुसकर बालक की मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। इसके साथ ही बदमाशों ने उसका गला भी दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने उनके कमरे में रखे बक्से आदि के ताले तोड़कर उसमें रखी नकदी, आभूषण आदि निकाल लिए।

वारदात को अंजाम देकर बदमाश दीवार फांद कर भाग गए। पड़ोस के लोगों ने जब उनकी भैंस खुली और दरवाजा बंद देखा तो खेत पर जाकर मामले की जानकारी दी। दोपहर लगभग 12 बजे जब परिवार के लोग घर आए तो दरवाजा अंदर से बंद होने पर अपने बेटे को आवाज लगाई।
कोई उत्तर नहीं मिला तो राजेंद्र दीवार के सहारे घर के भीतर गए। वहां बेटे को लहुलुहान देखा तो उनके होश उड़ गए। घर अस्त व्यस्त मिला। बक्से आदि खुले मिले। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
राजेंद्र के बड़े बेटे मनीश ने बताया कि बदमाश घर में रखी 50 हजार रुपये की नगदी एवं चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण लूट कर ले गए। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि बालक की गला दबाकर हत्या की गई है। प्रथम दृष्टया लूट का मामला फर्जी लग रहा है। पुलिस मामले की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही पुलिस वारदात का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करेगी।