फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine workers of Bajrang Dal and Durga Vahini will go to Ayodhya today

Agra News: बजरंग दल व दुर्गावाहिनी के नौ कार्यकर्ता आज जाएंगे अयोध्या

Sat, 13 Jan 2024 03:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 13 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Nine workers of Bajrang Dal and Durga Vahini will go to Ayodhya today
कासगंज। अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जिले के बजरंग दल दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को दी गई है। इसके लिए नौ कार्यकर्ताओं के नाम भेजे गए हैं। ये सभी कार्यकर्ता शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम में होने वाली व्यवस्थाओं के लिए देश भर से बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, धर्म जागरण के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्रज प्रांत से जाने वाले नौ कार्यकर्ताओं में बजरंगदल विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ, जिला सह संयोजक विनोद कुशवाह, जिला धर्म प्रचार प्रमुख शिवम चौहान, दुर्गावाहिनी सहावर प्रखंड संयोजक डॉ. आयु गुप्ता, वंश गौड़, प्रतीक माहेश्वरी, शशांक सारडा, अजय शर्मा, जिला सह मंत्री अमित कुमार शामिल हैं। विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने कहा कि राम लला प्राण प्रतिष्ठा के लिए होने वाली व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ता शनिवार को अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed