फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nine new patients of dengue admitted to SN Medical College in agra

आगरा: नौ लोगों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि, एसएन कॉलेज में 16 मरीजों का चल रहा उपचार

Wed, 13 Oct 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Oct 2021 12:14 AM IST
सार

आगरा में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। रोज नए मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें पांच आगरा के हैं। ये सभी मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। 

विज्ञापन
nine new patients of dengue admitted to SN Medical College in agra
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती नौ मरीजों की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से सबसे ज्यादा आगरा के पांच मरीज हैं। अब आगरा के मरीजों की संख्या 296 हो गई है। इसमें से 198 मरीज ठीक हो गए हैं। एक की मौत हुई है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू के पांच नए मरीज मिले हैं, यह सभी एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। अब डेंगू के 296 मरीजों में से 198 ठीक हो गए हैं। 98 मरीज सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


डेंगू वार्ड में 16 का चल रहा इलाज 
एसएन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी डेंगू वार्ड में 16 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से नौ की रिपोर्ट आई है, जिनमें डेंगू मिला है। आगरा के पांच मरीज हैं। मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा और अलीगढ़ के एक-एक मरीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में नौ और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में सात मरीज भर्ती हैं। चार बच्चों समेत 10 मरीज ठीक होने पर घर भेज दिए हैं। चार बच्चों समेत आठ नए मरीज भर्ती किए हैं।

गंभीर मरीज हो रहे हैं भर्ती
डेंगू के गंभीर हाल में मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती हो रहे हैं। इनमें तीन से पांच मरीजों में शरीर पर लाल चकत्ते, पेट में पानी और लिवर में सूजन मिल रही है। ऐसी हालत वाले मरीजों में फिरोजाबाद के ज्यादा मामले हैं। 

डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया
फतेहाबाद में डेंगू से बचाव के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। मंगलवार को ग्राम बादशाह की मड़ैया, बिहारी का पुरा, मीट पूरा आदि गांवों में टीम ने पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। टीम के सदस्यों ने घर और उसके आसपास पानी एकत्रित होने देने के बारे में बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed