{"_id":"5f41ef552a54293aa9330d35","slug":"nine-miscreant-arrested-after-police-encounter-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में आधी रात को मुठभेड़, नौ शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, दरोगा भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में आधी रात को मुठभेड़, नौ शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली, दरोगा भी घायल
Sun, 23 Aug 2020 09:53 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:53 AM IST
सार
- शाहगंज के वायु विहार में घेराबंदी करके पुलिस ने पकड़े चांदी लूट करने वाले नौ बदमाश
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर पुलिस और एसओजी के जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में शनिवार रात को तकरीबन 12 बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी करके नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक बदमाश योगेंद्र उर्फ करू गोली लगने से घायल हो गया है, जबकि एक दरोगा के हाथ में भी गोली लग गई है। बदमाशों से शाहगंज में लूटी गई 10 किलोग्राम चांदी बरामद हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि एसओजी, शाहगंज पुलिस और क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग को बदमाशों की सूचना मिली थी। बदमाश किसी वारदात की फिराक में थे। इस पर शाहगंज के वायु विहार में बदमाशों की घेराबंदी कर ली गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश योगेंद्र उर्फ करू के पैर में गोली लग गई।
यह भी पढ़ें- योगिता हत्याकांड : आरोपी डॉक्टर विवेक को सजा दिलाने के लिए पुलिस ने बनाया सबूतों को चक्रव्यूह

दरोगा राजीव भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके से राजेश उर्फ लहटा, अकबर, कमल को गिरफ्तार किया गया। आमिर फरार हो गया। वहीं नजदीक ही कांशीराम आवास से महफूज, संगीता, विकास, प्रताप और बंटी पकड़े गए। बदमाश अलीगढ़, आगरा और एटा के रहने वाले हैं।
10 किलोग्राम चांदी मिली
बदमाशों के पास से पुलिस ने दस किलोग्राम चांदी बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाशों ने 28 जुलाई को शाहगंज के कोठी मीना बाजार में बोदला नवी सराय के कारीगर सुंदर वर्मा और भीमसेन से 14.5 किलोग्राम चांदी लूट की थी। उनके पास से एक सफारी, स्विफ्ट डिजायर कार और तमंचे बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें -
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन रोकने के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांगे पांच लाख रुपये, वीडियो वायरल
क्या है योगिता हत्याकांड के पीछे का सच, यह जानने के लिए आरोपी डॉक्टर को कस्टडी रिमांड पर लेगी पुलिस