{"_id":"5f41ebacc6570722e865ff59","slug":"congress-leaders-asks-bribe-to-stop-protest-against-torent-power-company-video-goes-viral-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन रोकने के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांगे पांच लाख रुपये, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन रोकने के कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मांगे पांच लाख रुपये, वीडियो वायरल
Sun, 23 Aug 2020 09:39 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:39 AM IST
सार
- प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष व महासचिव के इस्तीफे लिए, जांच कमेटी गठित
- बिजली कंपनी के दलाल से मांग रहीं थीं रिश्वत, पार्टी में मची हलचल
विज्ञापन
कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में बिजली बिल माफी को लेकर टोरंट पावर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन नहीं करने के एवज में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित का कंपनी के मध्यस्थ से पांच लाख रुपये एकमुश्त और तीन लाख रुपये मासिक की मांग करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसमें जिला महासचिव शाहिद अहमद सौदेबाजी कराने पहुंचे थे। पार्टी नेतृत्व ने दोनों से इस्तीफे ले लिए। हालांकि जिलाध्यक्ष का दावा है कि षड्यंत्र करके उन्हें फंसाया गया है।
विज्ञापन
वायरल हुआ पहला वीडियो 2.50 मिनट का है, जिसमें कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित, अपने पति के साथ बैठी दिखाई दे रहीं हैं। दूसरी ओर टोरंट पावर का कथित दलाल है, जोकि बिल माफी को लेकर प्रदर्शन नहीं करने के लिए बात कर रहा है। इस पर जिलाध्यक्ष ने पांच लाख रुपये एकमुश्त व तीन लाख रुपये मासिक की मांग की है।
विज्ञापन
'पार्टी के खर्चे भी चलाने पड़ते हैं'
दूसरा वीडियो 1.54 मिनट का है, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष कहती हैं कि पार्टी के कार्यक्रम हमारे पास आते हैं। हम प्रदेशाध्यक्ष से भी बात कर लेंगे, हमारा सपोर्ट करते हैं। पार्टी के खर्चे भी चलाने पड़ते हैं। दोनों वीडियो 15 अगस्त के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों वीडियो वायरल होने के बाद मामला कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच गया। इसके बाद शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित और जिला महासचिव शाहिद अहमद के इस्तीफे मांग लिए।
शनिवार की देर शाम तीसरा वीडियो वायरल किया गया, जो पार्टी से निकाले गए शाहिद अहमद का है, जिसमें शाहिद ने 20 हजार रुपये लेकर राघवेंद्र मीनू के कहने पर जिलाध्यक्ष को हटाने की साजिश रचने की बात स्वीकार की है। साथ ही इस साजिश के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
मेरे खिलाफ किया षड्यंत्र: मनोज
कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि शाहिद अहमद ने षड्यंत्र के तहत मेरे विश्वास को ठेस पहुंचाई है। जब इस बाबत प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्टीकरण मांगा तो मैंने स्वेच्छा से इस्तीफा भेज दिया है और कहा है कि जब तक जांच चलती है, मैं काम करने में असमर्थ हूं।