{"_id":"5f953f091ee6e424186d3b7a","slug":"nine-cows-died-after-hit-by-train-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-दिल्ली रेल मार्ग पर मालगाड़ी की चपेट में आए गोवंश, नौ गायों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-दिल्ली रेल मार्ग पर मालगाड़ी की चपेट में आए गोवंश, नौ गायों की मौत
Sun, 25 Oct 2020 02:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 25 Oct 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मृत गायों को दफनाया
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले में रविवार की सुबह आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर मालगाड़ी की चपेट में आने से नौ गायों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर मृत गोवंश को दफन कराया।
विज्ञापन
घटना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में जैंत-छटीकरा के बीच दिल्ली–आगरा रेल मार्ग पर हुई। दिल्ली से मथुरा की तरफ आ रही मालगाड़ी की चपेट में कई गोवंश आए गए। इनमें नौ गायों की जान चली गई। कई गोवंश घायल हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने भारतीय गौसेवा समिति के कार्यकर्ताओं के साथ मृत गायों को रेल ट्रैक से हटाकर पास में दफन करा दिया। घटना के कारण कुछ देर के लिए रेल मार्ग बाधित रहा।
विज्ञापन