फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nine cases of Electricity Corporation settled in pre trial

Agra News: प्री ट्रायल में विद्युत निगम के नौ मुकदमे निस्तारित

Fri, 23 Jun 2023 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 23 Jun 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Nine cases of Electricity Corporation settled in pre trial
प्री ट्रायल में विद्युत निगम के नौ मुकदमे निस्तारित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह के न्यायालय में शुक्रवार को बिजली चोरी के मुकदमों का प्री ट्रायल हुआ। नौ मुकदमों का निस्तारण करके 125377 रुपया बिजली विभाग ने जमा कराया।

विद्युत वितरण खंड तृतीय क्षेत्र के थाना किशनी, करहल, बरनाहल, घिरोर, कुरावली, औंछा क्षेत्र के 44 मुकदमों की सुनवाई स्पेशल जज मीता सिंह ने की। नौ मुकदमों में विद्युत राजस्व, शमन शुल्क विद्युत विभाग में जमा होने के आधार पर विद्युत अधिवक्ता देवेंद्र कटारिया द्वारा लगाई गई रिपोर्ट के बाद मुकदमों का निस्तारण किया गया। दस लोगों ने न्यायालय में राजस्व लिपिक के पास 125377 रुपये जमा कराए। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय दीपक मिश्रा, कोर्ट क्लर्क धर्मेंद्र यादव, रनवीर सिंह मौजूद रहे। विद्युत वितरण खंड प्रथम शहरी क्षेत्र का प्री ट्रायल 27 जून को स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह के न्यायालय में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed