फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nilgai targeted by hunters, farmer appeals to police

Agra News: शिकारियों के निशाने पर नीलगाय, किसान ने पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 09 May 2026 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nilgai targeted by hunters, farmer appeals to police
पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव कुकथरी और आसपास के इलाकों में बेजुबान नीलगायों का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद शिकारी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मामले में किसान ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव कुकथरी निवासी किसान आनंद शुक्रवार को थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि क्षेत्र में दो शिकारी अवैध बंदूक लेकर घूम रहे हैं। आरोप है कि दोनों आए दिन नीलगायों का शिकार कर रहे हैं। किसान के मुताबिक वृस्पतिवार रात शिकारी उनके खेत पर पहुंचे और वहां मौजूद नीलगाय पर फायर कर दिया। गोली लगने से नीलगाय मौके पर गिर पड़ी और तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। किसान के विरोध करने पर आरोपी शिकारी झगड़े पर उतारू हो गए। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी शिकार कर मौके से भाग गए। पीड़ित किसान ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार जंगली पशुओं का शिकार हो रहा है, लेकिन वन विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है, जिससे लोगों में नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed