फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big action before Cricket World Cup gaming apps and websites offering online betting blocked satta king

सट्टेबाजी: क्रिकेट विश्वकप से पहले एक्शन, गेमिंग एप, 15 लाख लोग और 6000 बैंक खाते... ऐसे बचा सबसे बड़ा फ्रॉड

Thu, 21 Sep 2023 12:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Sep 2023 12:20 PM IST
सार

क्रिकेट विश्वकप से पहले आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑनलाइन गेमिंग-बेटिंग से धोखाधड़ी मामले में 9 एप और 27 अवैध वेबसाइट ब्लॉक कर दी हैं। 6 हजार बैंक और 18 हजार वर्चुअल खाते भी फ्रीज कर दिए हैं। 1600 करोड़ का ट्रांजेक्शन और 4.2 करोड़ होल्ड कराए हैं। ये चीन सहित अन्य विदेशी सर्वर पर संचालित हो रही थी। 

विज्ञापन
Big action before Cricket World Cup gaming apps and websites offering online betting blocked satta king
साइबर क्राइम सेल ने 15 लाख लोगों के साथ ठगी होने से बचाया पुलिस कमिश्नर डॉ प्रीतेन्दर सिंह व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

क्रिकेट विश्व कप से पहले ऑनलाइन सट्टे के नाम पर रकम हड़पने वाले विदेशी ठगों पर आगरा कमिश्नरेट की साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गेमिंग-बेटिंग के 9 एप और 27 वेबसाइट ब्लॉक कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


भारतीयों को ठगने के लिए एप और बेबसाइट चीन सहित अन्य विदेशी सर्वर पर संचालित हो रहे थे। जिनके जरिये लोगों को शुरुआत में जीत की रकम देकर झांसे में लिया जाता था। इसके बाद बड़ी रकम लेने के बाद ठगी की जाती थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने 6 हजार बैंक और 18 हजार वर्चुअल खातों को फ्रीज कर 4.2 करोड़ रुपये होल्ड कराए हैं। इनमें एक साल में 1600 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। रकम क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विदेश ट्रांसफर की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में बुधवार को सट्टेबाजी के ऑनलाइन खेल की लाइव डेमो के साथ पुलिस ने जानकारी दी। प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन सट्टेबाजी का पूरा खेल विदेशी सर्वर से चल रहा है। पुलिस को पता चला था कि स्टार इंडिया कंपनी के अधिकृत हॉस्टार, लाइव कंटेंट, लाइव गेम को थर्ड पार्टी एप एकबैट व वेब पोर्टल के माध्यम से चोरी कर दिखाए जाते हैं। 
Trending Videos

इस संबंध में जून में थाना शाहगंज में मुकदमा लिखा गया था। साइबर सेल की टीम तेलंगाना और आंध्र प्रदेश तक गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि चीन, वियतनाम, फिलिपींस, रूस आदि के सर्वर के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग की जाती है। अवैध बेटिंग, गेमिंग कराकर किराये के बैंक और वर्चुअल खातों से करोड़ों की रकम ट्रांसफर की जाती है।

 

इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, सिग्नल एप पर भेजते हैं लिंक
अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के मामले की जांच में खुलासा हुआ कि विदेशी ठग एप और वेबसाइट का लिंक इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, सिग्नल एप पर भेजते थे। डाउनलोड करने पर सब्सक्रिप्शन फीस के रूप में 500 रुपये तक लिए जाते थे।

 

इसके बाद लाइव क्रिकेट मैच, फुटबॉल, रग्बी खेल दिखाकर रकम लगवाई जाती थी। पुलिस ने गृह मंत्रालय सहित सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से संपर्क किया। इसके बाद एप और साइटों को बंद कराया गया। पुलिस ने यह भी बताया कि एक वेबसाइट बंद होने पर साइबर अपराधी सप्ताह भर में नई तैयार कर लेते हैं। इसलिए पुलिस इन पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
 

बेटिंग में लगाकर गवां दिए 70 लाख
साइबर सेल ने जब कड़ी से कड़ी जोड़ने की कोशिश की तो ऐसे लोग भी मिले, जिनके खातों से 70 से 80 लाख रुपये जमा कराए गए थे। शुरुआत में इन लोगों को रकम दी गई थी। मगर, बाद में ज्यादा रकम लगाने पर कोई पैसा नहीं मिला। ऑनलाइन एप चलने के दौरान लगने वाली रकम को भी दिखाया जाता था।

साइबर सेल की सलाह
साइबर सेल के प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि लोगों को ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग से बचना चाहिए। मोबाइल पर आने वाले लिंक पर क्लिक नहीं करें। अगर, कोई घर बैठे रुपये कमाने का लालच दे रहा है तो समझ जाएं ठगी होने वाली है। इसलिए झांसे में नहीं आए।

पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम
खुलासा करने वाली टीम में साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक सुल्तान सिंह, निरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह, साइबर सेल के एसआई सुबोध मान, सचिन धामा, मुख्य आरक्षी विजय तोमर, मनोज कुमार, सनी कुमार कर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। पुलिस आयुक्त ने टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed