फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nikita unable to forget Abhishek after marriage truth of TCS manager's wife friend new revelation

UP: शादी के बाद क्या अभिषेक को नहीं भुला पाई थी निकिता, TCS मैनेजर की पत्नी का वो सच; दोस्त ने किया नया खुलासा

Sun, 09 Mar 2025 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 09 Mar 2025 09:23 AM IST
सार

टीसीएस मैनेजर की खुदकुशी में निकिता के दोस्त से पुलिस ने पूछताछ की। शादी के बाद निकिता ने पति मानव शर्मा को पूरा सच तो बता दिया, लेकिन क्या वो अभिषेक को नहीं भुला पाई थी। मानव शर्मा की दर्द के पीछे की आखिर क्या वजह रही। इस मामले में पुलिस ने निकिता के करीबी दोस्त से पूछताछ की। 

विज्ञापन
Nikita unable to forget Abhishek after marriage truth of TCS manager's wife friend new revelation
TCS Manager Suicide Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की खुदकुशी के मामले में पुलिस को उनकी पत्नी निकिता की तलाश है। पुलिस ने निकिता के दोस्त से भी पूछताछ की है। दूसरे को भी जल्द बुलाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर पुलिस रिश्तेदारों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


24 फरवरी की सुबह की थी खुदकुशी
डिफेंस काॅलोनी, सदर निवासी मानव शर्मा ने 24 फरवरी की सुबह खुदकुशी की थी। 30 जनवरी 2024 को उनकी शादी बरहन निवासी निकिता शर्मा के साथ हुई थी। 27 फरवरी को मानव के मोबाइल में उनकी बहन आकांक्षा को एक वीडियो मिला था। यह वीडियो मानव ने खुदकुशी से पहले बनाया था।
विज्ञापन



 

चैट में था मोहित का जिक्र
पुलिस ने वीडियो को मृत्यु पूर्व बयान मानकर केस दर्ज किया था। निकिता और उसके पिता 28 फरवरी की सुबह से फरार हैं। एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि निकिता और मानव के बीच खुदकुशी से पहले भी सुबह 4 बजे तक चैट हुई थी। मानव ने चैट में जिस मोहित नाम के युवक का जिक्र किया था। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया।

 
विज्ञापन

नहीं पता था कि निकिता के घर में हुआ है कोई विवाद
उसने पुलिस को बताया कि निकिता से दोस्ती थी। अक्तूबर 2024 तक वह निकिता से बातचीत करता था। उसे नहीं पता था कि उसकी वजह से उसके घर में कोई विवाद हुआ है। पुलिस ने उससे यह जानने का प्रयास किया कि निकिता कहां मिलेगी। उसने साफ कहा कि उसे कोई जानकारी नहीं है।

 
विज्ञापन

अभिषेक से पूछताछ में होगा खुलासा
पुलिस जल्द ही अभिषेक नाम के युवक को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। पुलिस को मोहित से बातचीत के दौरान निकिता के बारे में कई जानकारियां मिली हैं। दूसरी ओर, मानव का तेरहवीं संस्कार गमगीन माहौल में हुआ। परिजन को निकिता की गिरफ्तारी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed