{"_id":"687ff78964c0738f55023e82","slug":"nia-starts-investigation-into-illegal-conversion-gang-mastermind-on-remand-agra-news-c-25-1-agr1034-821622-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध धर्मांतरण गिरोह की एनआईए ने शुरू की जांच, रिमांड पर मास्टरमाइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध धर्मांतरण गिरोह की एनआईए ने शुरू की जांच, रिमांड पर मास्टरमाइंड
विज्ञापन
आगरा। अवैध धर्मांतरण गिरोह के तार कई राज्यों के साथ ही विदेश से भी जुड़ रहे हैं। गिरोह के आतंकी कनेक्शन की भी आशंका है। इसको देखते राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात को टीम आगरा पहुंची और कई घंटे तक आरोपियों से पूछताछ की। वहीं दिल्ली से पकड़े गए मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी की 10 दिन की रिमांड दे दी। अब उससे पूरे नेटवर्क के बारे में पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी।
सदर क्षेत्र से लापता दो सगी बहनों को पुलिस ने चार दिन पहले कोलकाता से बरामद किया गया था। साथ ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए धर्मांतरण गिरोह का खुलासा किया था। दोनो बहनों का धर्मांतरण कराने के बाद निकाह कराने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए दस्तावेज भी बनवा लिए गए थे। पुलिस की गिरफ्त में आई गोवा निवासी एसबी कृष्णा उर्फ आयशा ने पूछताछ में बताया था कि दिल्ली के सलीमपुरी स्थित मुस्तफाबाद इलाके का अब्दुल रहमान धर्मांतरण के लिए फंडिंग करता है। इसके बाद पुलिस ने अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार को उसे आगरा लाकर पूछताछ की गई। उसने कई अहम जानकारियां दी हैं। उसके घर से रोहतक (हरियाणा) की युवती को भी बरामद किया गया। उसे बंधक बनाकर रखा गया था। वह 12 नवंबर 2024 से लापता थी। उसके मामले में सांपला थाना में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में लगे थे। युवती के बारे में उसके परिजन को सूचना दी थी। वहीं मंगलवार दोपहर तीन बजे पुलिस ने अब्दुल रहमान को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी की 10 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकृत की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
आरोपी के खातों की जुटाई जाएगी जानकारी
अब्दुल रहमान ही अवैध धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। वह धर्मांतरण कराने वालों को रुपये देता था। उसके संपर्क में कनाडा का सैय्यद दाऊद भी हो सकता है। उसके भी गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं। अब्दुल रहमान मूलरूप से फिरोजाबाद के रजावली रामगढ़ का रहने वाला है। उसका असली नाम महेंद्र पाल जादाैन है। उसने 1990 में धर्म परिवर्तन कर लिया था। इसके बाद दिल्ली में बस गया था। उसके घर से धर्म परिवर्तन से संबंधित और अन्य पुस्तकें बरामद की गई थीं। इन पुस्तकों से आरोपी का कनेक्शन जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कलीम सिद्दीकी से होने की बात सामने आई है। एनआईए भी धर्मांतरण गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है। इसके लिए एक टीम सोमवार रात को आगरा पहुंच गई थी। टीम ने आरोपियों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। अब्दुल रहमान सहित अन्य के बैंक खातों और काॅल डिटेल को खंगाला जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि वह किन लोगों के संपर्क में था।
-- -- -- -- -- -- -
राजस्थान से दिल्ली बुलाता था काजी
हरियाणा की युवती को अब्दुल रहमान ने बंधक बनाकर रखा था। युवती ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसका निकाह जबर्दस्ती कराया गया था। उसका कोई प्रमाणपत्र नहीं दिया गया है। अब्दुल रहमान निकाह कराने के लिए राजस्थान के काजी को बुलाता था। काजी के बारे में जानकारी मिली है। इसके लिए एक टीम को राजस्थान रवाना किया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस और कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जा रहे हैं। इसके बाद उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।