{"_id":"6acdb27e81cff0454f09720f","slug":"nhm-contract-staff-strike-disrupts-treatment-at-agra-district-hospital-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल का असर: जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटकते रहे मरीज, फिजियोथेरेपी समेत कई विभागों में सेवाएं ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल का असर: जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटकते रहे मरीज, फिजियोथेरेपी समेत कई विभागों में सेवाएं ठप
Tue, 13 Oct 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 13 Oct 2026 09:54 AM IST
सार
आगरा के जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ के बीच एनएचएम संविदाकर्मियों की हड़ताल का असर देखने को मिला। कई विभागों में चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित होने से मरीजों को इलाज और जांच के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
आगरा जिला अस्पताल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की हड़ताल के कारण कई विभाग बंद रहे। इससे मरीजों को इलाज और जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ समान कार्य-समान वेतन और स्थायी करने की मांग पर हड़ताल पर है। इस संघ में 1351 चिकित्सक, फार्मासिस्ट और तकनीशियन समेत अन्य स्टाफ शामिल हैं। जिला अस्पताल में 60-70 स्टाफ सेवारत हैं। फिजियोथेरेपी, आयुर्वेद और जीरियाट्रिक जैसे विभागों में चिकित्सक सेवाएं नहीं दे रहे हैं। नरीपुरा निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पिताजी की फिजियोथेरेपी हड़ताल के कारण नहीं हो सकी। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. सुनीता राठौर ने हड़ताल पर गए चिकित्सकों की वैकल्पिक व्यवस्था की है। उन्होंने अन्य चिकित्सकों को अतिरिक्त समय तक मरीजों को देखने के लिए कहा है।
कई संविदाकर्मियों को किया नजरबंद
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने 12 अक्तूबर को लखनऊ में भी धरना देने का एलान किया था। पुलिस ने पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव समेत कई को लखनऊ जाने से पहले ही नजरबंद किया। जिलाध्यक्ष देवी सिंह कुशवाहा ने कहा कि मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।