{"_id":"6416b25c79526733db0d76c3","slug":"nhai-sealed-police-post-was-being-built-illegally-in-agra-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी पर लगाई गई सील: कमला नगर थाना की डिवीजन चौकी का हो रहा था निर्माण, NHAI ने रुकवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी पर लगाई गई सील: कमला नगर थाना की डिवीजन चौकी का हो रहा था निर्माण, NHAI ने रुकवाया काम
Sun, 19 Mar 2023 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:27 PM IST
सार
कमला नगर थाना की डिवीजन चौकी का निर्माण वाटरवर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे हो रहा था। इस बारे में जब एनएचएआई को जानकारी मिली, तो टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस चौकी का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।
विज्ञापन
कमला नगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के वाटरवर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे थाना कमला नगर की डिवीजन पुलिस चौकी अवैध रूप से बनाई जा रही थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। चौकी पर सील भी लगा दी गई। अब अधिकारी कह रहे हैं कि एनएचएआई से पत्राचार किया जाएगा।
दो साल पहले थाना न्यू आगरा से बल्केश्वर चौकी को अलग कर दिया गया था। बल्केश्वर चौकी के स्थान पर थाना कमला नगर बना दिया गया। इसकी डिवीजन चौकी के लिए वाटरवर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे जगह तय की गई। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। दीवार बना दी गई थीं। अन्य निर्माण भी चल रहा था। मगर, एनएचएआई ने चौकी पर सील लगा दी। बताया कि यह निर्माण अवैध रूप से हो रहा था।
एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि जनता की सुरक्षा और सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा था। पूर्व में एनएचएआई से पत्राचार भी किया गया था। तब उन्होंने किसी तरह की आपत्ति भी नहीं की थी। अब फिर से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - नौकरी देने वाला बना हैवान: फर्जी सीए की बातों में फंसी युवती कर बैठी ये गलती, सच सामने आया तो उड़ गए होश