फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Fake CA arrested for exploiting girl in agra up crime news

नौकरी देने वाला बना हैवान: फर्जी सीए की बातों में फंसी युवती कर बैठी ये गलती, सच सामने आया तो उड़ गए होश

Sun, 19 Mar 2023 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 10:10 AM IST
सार

युवती को आरोपी ने एकाउंटेंट की नौकरी पर रखा था। फिर उसे अपने जाल में फंसाकर शोषण करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसके फोटो भी वायरल कर दिए।

विज्ञापन
Fake CA arrested for exploiting girl in agra up crime news
demo pic

विस्तार

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में फर्जी सीए एक युवती को परेशान कर रहा था। पहले उसे नौकरी पर रखकर जाल में फंसा लिया। नौकरी छोड़ऩे पर भी धमकी देने लगा। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम कर दिया। पीड़िता पुलिस आयुक्त से मिली। इसके बाद दुष्कर्म, मारपीट और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है। पहले ताजगंज के नगला डीम में रह रहा था। वर्तमान में पुष्पांजलि हेवीटेट अपार्टमेंट में रहा है। उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


कासगंज की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2020 में उसकी मुलाकात मनोज से हुई थी। उसने खुद को सीए बताया। इसके बाद उसे एकाउंटेंट की नौकरी पर रख लिया। उसने खुद अविवाहित बताया और उसके नजदीक आ गया। बाद में वह अभद्रता और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने नौकरी छोड़ दी। वो नोएडा चली गई। इसके बावजूद उसने पीछा नहीं छोड़ा। वह उसे वापस बुला रहा था। जबरन अपने साथ फोटो खींच लिए। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इसके बाद परिवार के लोगों को फोटो और वीडियो भी शेयर कर दिए।

नवंबर 2022 में वो बस से आ रही थी। तभी उसे बस से उतारकर अभद्रता की। उसके मोबाइल नंबर को अपने नाम से पोर्ट करा लिया। उसका गलत प्रयोग करने लगा। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को रजरई चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

इंटरव्यू लेकर बुलाता था युवतियां

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मनोज कुमार सीए बताकर युवतियों को बुलाता था। उनके इंटरव्यू लेता था। इस दौरान नौकरी पर रखने के बाद अपने जाल में फंसा लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed