फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NHAI sealed Police post was being built illegally in agra

पुलिस चौकी पर लगाई गई सील: कमला नगर थाना की डिवीजन चौकी का हो रहा था निर्माण,  NHAI ने रुकवाया काम

Sun, 19 Mar 2023 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 12:27 PM IST
सार

कमला नगर थाना की डिवीजन चौकी का निर्माण वाटरवर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे हो रहा था। इस बारे में जब एनएचएआई को जानकारी मिली, तो टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस चौकी का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।
 

विज्ञापन
NHAI sealed Police post was being built illegally in agra
कमला नगर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के वाटरवर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे थाना कमला नगर की डिवीजन पुलिस चौकी अवैध रूप से बनाई जा रही थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। चौकी पर सील भी लगा दी गई। अब अधिकारी कह रहे हैं कि एनएचएआई से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन


दो साल पहले थाना न्यू आगरा से बल्केश्वर चौकी को अलग कर दिया गया था। बल्केश्वर चौकी के स्थान पर थाना कमला नगर बना दिया गया। इसकी डिवीजन चौकी के लिए वाटरवर्क्स चौराहे पर फ्लाईओवर के नीचे जगह तय की गई। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया। दीवार बना दी गई थीं। अन्य निर्माण भी चल रहा था। मगर, एनएचएआई ने चौकी पर सील लगा दी। बताया कि यह निर्माण अवैध रूप से हो रहा था।
विज्ञापन


एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी ने बताया कि जनता की सुरक्षा और सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा था। पूर्व में एनएचएआई से पत्राचार भी किया गया था। तब उन्होंने किसी तरह की आपत्ति भी नहीं की थी। अब फिर से पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नौकरी देने वाला बना हैवान: फर्जी सीए की बातों में फंसी युवती कर बैठी ये गलती, सच सामने आया तो उड़ गए होश

शहर में कई चौकी घेरे हैं सड़क

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब पुलिस चौकी अवैध रूप से बनाई गई। बोदला चौकी सड़क घेरकर ही बनाई गई है। इसकी वजह से अतिक्रमण भी होता है। कई बार जाम भी लगता है। इसके अलावा लोहामंडी की कोठी मीना बाजार के पास बनी चौकी सड़क किनारे बनी है। दयालबाग चौकी भी फ्लाईओवर के नीचे बनी हैं। शहर में कई और चौकियां इसी तरह बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed