फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Next time i wiil come with taj

मिस वर्ल्ड का ताज पहनकर आऊंगी ताज : रशालिका

Tue, 02 Jun 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
Next time i wiil come with taj
अशोक ऑटो सेल्स की एमडी डा. रंजना बंसल ने संजय प्लेस स्थित अशोक
विज्ञापन
कास्मास मॉल में हुए एक कार्यक्रम में रशालिका सबरवाल को काले रंग की फियेट पुंटो कार सौंपी। एमिटी कालेज, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन में बीटेक कर रहीं रशालिका मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज का क्राउन पहनकर कार लेने अपनी मां के साथ आईं थीं। रशालिका ने उत्तर भारत की 21 सुंदरियों के बीच हुए कड़े मुकाबले में मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज का ताज जीता था। वह इससे पहले आधा दर्जन ब्यूटी कांटेस्ट भी जीत चुकी हैं।

‘एयरलाइंस’ के बाद आसमां जीतने का ख्वाब
मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज का क्राउन जीतने के बाद दिल्ली की रशालिका को दक्षिण भारत में मलयालम फिल्मों के आफर भी मिले, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिए। स्टार प्लस पर प्रसारित हुए सीरियल एयरलाइंस में भी उन्होंने एपिसोड किया, लेकिन बीटेक की पढ़ाई के साथ सीरियल में काम करना मुमकिन नहीं हो सका। बॉलीवुड के भी आफर आए, लेकिन रशालिका की निगाह अब बड़े टाइटल पर है। रशालिका ने खास बातचीत में कहा कि अब उनकी नजर मिस वर्ल्ड के टाइटल पर है। मिस इंडिया के लिए उनकी तैयारी जारी है। खिताब पाने के बाद उन्हें उम्मीद है कि मिस वर्ल्ड का ताज भी उनके सिर जरूर सजेगा। वह अभी से ग्रूमिंग सेशन में हिस्सा ले रही हैं। रशालिका ने कहा कि वह मिस वर्ल्ड बनने के बाद ताजमहल देखने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed