फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   next hearing in case involving film actress Kangana Ranaut will be held on September 23

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणाैत केस: कोर्ट में हुई बहस, अब 23 सितंबर को सुनवाई; किसानों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Sat, 19 Sep 2026 09:11 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 19 Sep 2026 09:11 PM IST
सार

वादी की ओर से प्रार्थनापत्र में कहा गया कि पुलिस ने अदालत के निर्देश पर जो आख्या दाखिल की है, वह अधूरी है। पुलिस ने कंगना रणौत का बयान दर्ज करने के बजाय उनकी अधिवक्ता के बयान के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी।

विज्ञापन
next hearing in case involving film actress Kangana Ranaut will be held on September 23
कंगना रणाैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के मामले में शनिवार को एडीजे-1 पुष्कर उपाध्याय की अदालत में सुनवाई हुई। वादी के अधिवक्ता ने बहस में दलीलें दीं। अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


वादी रमाशंकर शर्मा ने 6 जून, 2026 को स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए के समक्ष प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। कहा गया कि पुलिस ने अदालत के निर्देश पर जो आख्या दाखिल की है, वह अधूरी है। पुलिस ने कंगना रणौत का बयान दर्ज करने के बजाय उनकी अधिवक्ता के बयान के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बयान लिया जाए। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया था। किसानों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर 11 सितंबर, 2024 को अधिवक्ता ने अदालत में वाद दायर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed